लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, अभिनेत्री इशिका डे निभायेंगी मुख्य किरदार

By वैशाली कुमारी | Updated: September 4, 2021 10:58 IST

सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक वायरल हुये वीडियो से वाहवाही लूटने वाली रानू मंडल पर अब बायॉपिक बनने जा रही है। इस बायॉपिक में ऐक्ट्रेस इशिका डे रानू मण्डल की भूमिका निभाती हुई नजर आयेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनवम्बर में शुरु हो सकती है फिल्म की शूटिंगफिल्म में दिखाई दे सकते हैं हिमेश रेशमियाअभिनेत्री इशिका डे निभायेंगी रानू मण्डल का किरदार

सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं जिन्हें पहले कोई भी जानता तक नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण हमारे सामने आया था रानू मंडल का। लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर रातोंरात ऐसा मशहूर हुआ कि पूरा हिंदुस्तान उन्हें जानने लगा। इसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' में रानू के एक गाना भी ऑफर किया था। अब खबर आ रही है कि रानू मंडल पर बायॉपिक बनने वाली है।

अभिनेत्री इशिका डे निभायेंगी रानू मण्डल का किरदार: 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रानू मंडल की इस बॉयापिक को डायरेक्टर ऋषिकेश मंडल डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' रखा गया है। फिल्म में रानू मंडल का किरदार ऐक्ट्रेस इशिका डे निभायेंगी, वह इससे पहले हिंदी और बांग्ला भाषा की कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इस बायॉपिक पर बात करते हुए इशिका ने 'ईटाइम्स' से कहा, 'जल्द ही इस बायॉपिक की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को उन्ही जगहों पर शूट किया जाएगा जहां रानू मंडल रीयल लाइफ में रही हैं।'

फिल्म में दिखाई दे सकते हैं हिमेश रेशमिया

इशिका ने आगे बताया कि पहले इस किरदार के लिए उनकी जगह ऐक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती का चुाव किया गया था लेकिन डेट्स प्रॉब्लम की वजह से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं। यह फिल्म बांग्ला के बजाय हिंदी में बनाई जा रही है। क्या फिल्म में हिमेश रेशमिया भी नजर आएंगे? इस सवाल के जवाब में इशिका ने कहा, 'हम लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, और वह जल्द ही हमारे साथ जुड़ सकतें हैं।

 नवम्बर में शुरु हो सकती है फिल्म की शूटिंग: 

इस फिल्म के लिए इशिका को रानू मंडल के लुक में आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने पिछले 2 महीने में 10 किलोग्राम वजन घटाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को अप्रैल 2022 तक रिलीज करनें की योजना है। फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :रानू मंडलहिमेश रेशमियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम