लाइव न्यूज़ :

अब फैंस से कौन कहेगा-'चित्तचोर','हम आपके हैं कौन'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 03:53 IST

सलमान खान और माधुरी दीक्षित सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' समेत कई सफल पारिवारिक फिल्मों के निर्माता राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

Open in App

सलमान खान और माधुरी दीक्षित सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' समेत कई सफल पारिवारिक फिल्मों के निर्माता राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वे 75 वर्ष के थे.

सुबह नौ बजकर चार मिनट पर सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. बड़जात्या फैमिली ने अपने राजश्री प्रोडक्शन्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, ''हम सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या के निधन पर शोक में हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.'' राजश्री फिल्म्स के एक अधिकारी ने बताया कि राजकुमार बड़जात्या ने पीठ दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल ले जाया गया था.

राजकुमार बड़जात्या के परिवार में उनकी पत्नी सुधा और पुत्र सूरज बड़जात्या हैं. सूरज बड़जात्या एक जाने-माने फिल्मकार हैं. राजकुमार बड़जात्या के पिता ताराचंद बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की थी. इस बैनर को 'हम आपके हैं कौन' 'हम साथ साथ हैं', और 'मैंने प्यार किया' जैसी 90 के दशक की सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है. इस कंपनी ने 'दोस्ती', 'नदिया के पार', 'अंखियों के झरोखों से', 'चित्तचोर', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो' समेत कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं. इस प्रोडक्शन हाउस की 'हम चार' इसी महीने रिलीज हुई है.

इस कंपनी का संचालन अब सूरज बड़जात्या करते हैं. बॉलीवुड में शोक की लहर राजकुमार बड़जात्या के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है. गजल सम्राट अनूप जलोटा ने ट्वीट किया कि प्रोड्यूसर बड़जात्या के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ''दु:खद खबर. सूरज बड़जात्या और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.'' क्रिटिक्स अक्षय राठी ने ट्वीट किया, ''राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं. राज बाबू बहुत ही शानदार प्रोड्यूसर थे.''

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस