लाइव न्यूज़ :

रिलीज़ के पहले ही 'पीहू' ने रचा इतिहास, जा सकती है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 10:16 IST

'Pihu' For Guiness Book Of World Records: छोटी सी बच्ची पीहू की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बेहद पसंद किया और अब इस फिल्म के साथ एक और बड़ी उपलब्धि भी जुड़ सकती है.

Open in App

मुंबई, 31 अक्टूबर: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की आने वाली फिल्म 'पीहू' वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है. इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बातचीत की जा रही है. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जहां 2 साल की बच्ची घर में अकेली है और उसकी मां घर के एक कमरे में मरी पड़ी है. फिल्म का ट्रेलर 23 अक्तूबर को रिलीज हो चुका है और इसे लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे अब तक 59,19,438 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला है.

यह फिल्म आगामी 16 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इसी बीच इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भेजने की तैयारी हो रही है. 'पीहू' उन चंद फिल्मों से एक है, जिसका ज्यादातर हिस्सा एक ही किरदार के ईद-गिर्द घूमता है, ट्रेलर शुरू होता है 2 साल की बच्ची की कहानी से जब वह घर में अकेली होती है और खेल ही खेल में फ्रिज में बंद हो जाती है. वह अपनी मरी हुई मां को जगाने की कोशिश करती है. घर में अकेली 2 साल की वह बच्ची कभी किचन में जाकर गैस जला देती है तो कभी माइक्रोवेव ऑन करके रोटी बनाने की कोशिश करती है. ट्रेलर का आखिरी सीन दिल दहला देने वाला है. एक दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी. ट्रेलर के अंत में पीहू ऊंची इमारत वाले फ्लैट की बालकनी पर खड़ी दिखती है. इसके बाद क्या होता है, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा. बता दें कि 'पीहू' को अब तक कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना मिल चुकी है. पाम स्प्रग्सिं और गोवा फिल्म फेस्टिवल में यह ओपनिंग फिल्म थीं. विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इसे प्रोड्यूज किया है.

टॅग्स :पीहू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPihu Review: रोंगटे खड़े करने वाली है शानदार अभिनय से सजी- 2 साल की 'पीहू' की ये कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?