लाइव न्यूज़ :

'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक्टर विशाल लापता, 3 साल से नहीं मिल पा रहा है कोई सुराग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 05:13 IST

Open in App

संजय दत्त और अरशद वारसी की सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को आपको याद ही होगी. इस फिल्म में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुसाइड करने की कोशिश करने वाले मरीज का किरदार निभाया था एक्टर विशाल ठक्कर ने. अपने इस छोटे-से रोल से दर्शकों के दिलों में बसे विशाल पिछले तीन साल से लापता हैं. उनका कहीं कोई अता-पता नहीं है.

मुंबई पुलिस में विशाल की गुमशुदगी का मामला दर्ज है. इसकी छान-बीन, तहकीकात आदि हुई लेकिन पुलिस भी एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद विशाल को खोज नहीं पाई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, विशाल को आखिरी बार 1 जनवरी 2016 को सुबह 11.45 बजे उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया था. इससे पहले 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल अपनी मां से 500 रु. लेकर घर से निकले थे. इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस रात विशाल हॉलीवुड फिल्म 'स्टार्स वॉर्स' देखने गए थे. उन्होंने अपनी मां से भी साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन मां ने मना कर दिया था. इसलिए विशाल अकेले ही चले गए. इसके बाद रात करीब एक बजे विशाल ने अपने पिता को मैसेज करके किसी पार्टी में जाने की जानकारी दी और अगले दिन लौटने की बात कही थी. लेकिन तब से अब तक उनकी कोई खबर नहीं मिली.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 1 जनवरी दोपहर 12 बजे विशाल को गर्लफ्रेंड के साथ घोड़बंदर रोड पर देखा गया था. नए साल की रात फेसबुक पर उन्होंने आखिरी बार अपना स्टेटस अपडेट किया था, जिसमें 'हैप्पी न्यू ईयर' लिखा था. उसके बाद विशाल का मोबाइल बंद है. किसी दोस्त या रिश्तेदार को भी उनकी कोई जानकारी नहीं है. फंसे थे रेप के आरोप में विशाल ठक्कर साल 2015 में रेप के मामले में फंसे थे. यह आरोप उनकी गर्लफ्रेंड ने ही लगाया था.

पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत विशाल के खिलाफ मामले दर्ज किए थे. इस वजह से विशाल काफी परेशान रहते थे. इसका असर उनके काम पर भी पड़ने लगा था. हालांकि विशाल की मां का कहना है कि गर्लफ्रें ड के साथ छोटी-सी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पुलिस में उसने शिकायत की थी. लेकिन बाद में ये शिकायत वापस ले ली गई थी.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?