लाइव न्यूज़ :

दुखद: 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 12:46 IST

बासु दा 1969 में आई अपनी फिल्म सारा आकाश के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. फिल्म सारा आकाश के निर्देशन से पहले बासु दा ने 1966 में रिलीज हुई

Open in App
ठळक मुद्देजाने-माने फिल्म निर्देशक और लेखक बासु चटर्जी का 93 साल की उम्र में सुबह 8.30 बजे नींद में निधन हो गया है बासु दा ने अपने करियर की शुरुआत एक इलस्ट्रेटर और कार्टूनिस्ट के तौर पर अपने दौर के लोकप्रिय साप्ताहिक अखबार 'ब्लिट्ज' से की थी

जाने-माने फिल्म निर्देशक और लेखक बासु चटर्जी का निधन हो गया है। बासु चटर्जी का निधन 93 साल की उम्र में हुआ है। निर्देशक का सुबह 8.30 बजे नींद में निधन हो गया है। मुम्बई के सांताक्रूज स्थित उनके घर पर आज निधन हो गया।

खबर के अनुसार बासु दा एक लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें पहले से ही डायबीटीज व हाई ब्लड प्रशर संबंधी बीमारी थी। एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार आज दोपहर 2.00 बजे सांताक्रूज के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बासु दा ने 70 और 80 के दशक में एक से एक नायाब फिल्में फैंस के सामने पेश की थीं। बासु दा ने चित्तचोर, रजनी, बातों बातों में, उस पार, छोटी सी बात, खट्टा-मीठा, पिया का घर, चक्रव्यूह, शौकीन, रुका हुआ फैसला, जीना यहां, प्रियतमा, स्वामी, अपने पराये, एक रुका हुआ फैसला जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया और हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की।

बासु दा ने 1969 में फिल्म सारा आकाश से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म से पहले वह राज कपूर के साथ तीसरी कसम में बतौर सहायक के रूप में काम चुके थे।

बासु दा ने अपने करियर की शुरुआत एक इलस्ट्रेटर और कार्टूनिस्ट के तौर पर अपने दौर के लोकप्रिय साप्ताहिक अखबार 'ब्लिट्ज' से की थी। इस अखबार में 18 साल तक काम करने के बाद बासु दा ने फिल्मों की तरफ अपना रूख किया था और यहां भी उनको सफलता हाथ लगी  थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!