लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी’ की शूटिंग संपन्न, प्रमोद प्रेमी के साथ मनीषा यादव दिखाएंगे धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 18:27 IST

फिल्म एक पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित है। शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूरी हुई और अब दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में पूरी हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में मनोरंजन की सारी खूबियाँ हैं। ओटीटी के दौर में आ गए हैं, लेकिन अभी भी थियेटर जैसा आनंद कहीं नहीं है।

भोजपुरी के मशहूर सिंगर एक्टर प्रमोद प्रेमी ने अपनी फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी' की  शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूरी हुई और अब दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में पूरी हो गयी।

रामा इंटरटेनमेंट वर्ल्ड फिल्म कंपनी के निर्माता विजय नाथ विश्वकर्मा हैं और फिल्म के निर्देशक स्टाइलिश निर्देशक सचिन यादव हैं। यह फिल्म एक पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसकी कहानी शशि कुमार पांडेय ने लिखी है। फिल्म के सेट पर प्रमोद प्रेमी ने बताया कि फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी’ भोजपुरी समाज के लोगों को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों जैसा फील देने वाली है।

इस फिल्म में मनोरंजन की सारी खूबियाँ हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए फिल्मों के कहानी ज्यादा मायने रखती है। फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी’ की कहानी मुझे बेहद पसंद आई थी और इसमें मेरा किरदार भी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। उन्होंने कहा कि सचिन यादव के साथ अभी मेरा पूरा फोकस फिल्म की शूटिंग पर है। 

प्रमोद ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा आज अपनी समृद्धि के शिखर की ओर अग्रसर है। हम आज ओटीटी के दौर में आ गए हैं, लेकिन अभी भी थियेटर जैसा आनंद कहीं नहीं है। इसलिए फिल्में सिनेमा हाल में देखना लोगों की पसंद है और फिल्में उसी को ध्यान में रख कर बन रही हैं।

मैं आग्रह करूंगा कि आप हमारी फिल्म को सिनेमा घरों में अपने परिवार – दोस्तों के साथ जाकर देखें। दर्शकों का प्रोत्साहन हम कलाकारों के लिए प्रेरणा होती है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी’ का निर्माण रामा इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बन रही है।

फिल्म में प्रमोद प्रेमी के साथ मनीषा यादव, रोहित सिंह, अयाज़ खान, गिरीश शर्मा, नीरज यादव, रजनीश पाठक, विद्या सिंह और मनोज द्विवेदी हैं। फिल्म में खूबसूरत संगीत सजान मिश्रा का है। गीत शेखर मधुर का है। डीओपी डी के शर्मा व प्रदीप शर्मा हैं। एक्शन मुकेश राठौड़, नृत्य संजय कोर्वे व संतोष सर्वदर्शी हैं।

 

टॅग्स :भोजपुरीमुंबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?