लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का निधन, 125 फिल्मों में कर चुके हैं काम

By भाषा | Updated: December 22, 2019 13:01 IST

रामचंद्र बाबू ने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी, अरबी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों के लिए काम किया। वह मशहूर फिल्म छायाकार रवि के चंद्रन के भाई थे।

Open in App

प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का शनिवार को केरल के कोझिकोड में एक अस्पताल निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे। बाबू करीब 125 फिल्मों से जुड़े रहे थे। वह मलयालम फिल्म उद्योग के प्रौद्योगिकी विकास का हिस्सा थे और जब फिल्में श्वेत-श्याम से रंगीन में तब्दील हो रही थीं तब वह कैमरे के पीछे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘ उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।’’ बाबू को सर्वश्रेष्ठ छायाकार के लिए चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला।

उनके निधन पर विपक्षी कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला और केरल के संस्कृति मंत्री एके बालन ने शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बाबू ने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी, अरबी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों के लिए काम किया। वह मशहूर फिल्म छायाकार रवि के चंद्रन के भाई थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!