लाइव न्यूज़ :

'ट्रेन से गिर गया था, कीड़े ने काटा तो चलना फिरना मुश्किल हो गया', आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'अग्निपथ' के कलाकार ने मांगी मदद

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 15:14 IST

इस बीच एक और कलाकार अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए लोगों से मदद की अपील की है। अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ में काम कर चुके कलाकार रेशम अरोड़ा ने अपने हालात को बयान किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ में काम कर चुके कलाकार रेशम अरोड़ा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैंउन्होंने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा कि मुझे काम चाहिए

महामारी के कारण उपजे हालात के मारे कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी हैं जो आर्थिक तंगी के कारण लोगों से मदद मांगने को मजबूर हैं। हाल ही में टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी जिसके बाद कई सितारों ने उनकी मदद की। टीवी कलाकार और ओम नमः शिवाय में ब्रह्मा बन चर्चित हुए अभिनेता सुनील नागर ने भी बीमारी और आर्थिक तंगी का जिक्र किया था जिसके बाद सिंटा CINTAA ने उनकी मदद की बात कही थी।

इस बीच एक और कलाकार अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए लोगों से मदद की अपील की है। अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ में काम कर चुके कलाकार रेशम अरोड़ा ने अपने हालात का बयान किया है। उनके मुताबिक काम की तलाश में वह काफी समय से भटक रहे हैं। और उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

रेशम अरोड़ा ने कहा कि लोगों का कहना है कि चीजें खुल रही हैं, लेकिन मेरे पास काम नहीं है। मुझे काम करने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। अपनी सेहत की दर्दनाक सच्चाई बताते हुए रेशम अरोड़ा ने कहा कि कुछ साल पहले मैं ट्रेन से गिर गया था। 

रेशम ने आगे बताया कि ट्रेन वाले हादसे के बाद फिर एक शो के सेट पर एक अजीब से कीड़े ने मुझे काट लिया।  जिसके बाद चलना-फिरना बंद हो गया था। उन्होंने कहा, तभी से मेरे लिए कठिन समय शुरू हो गया। मेरी पत्नी की आंखों की रोशनी कम होने लगी। उन्हें ग्लूकोमा की बीमारी हो गई। रेशम अरोड़ा ने कहा कि मुझे काम की बहुत जरूरत है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!