लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव है इस मशहूर एक्ट्रेस संग पूरा परिवार, सभी ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 21:00 IST

बंगाली एक्ट्रेस कोयल मलिक (Koel Mallick) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यही नहीं, उनके पेरेंट्स और पति भी कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में सभी ने अपने आपको होम क्वारंटाइन कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे उनके पिता रंजीत मलिक और मां दीपा मलिक भी फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां हैंसभी अपने ही घर में सेल्फ क्वॉरेंटीन किए हुए हैं

बंगाली एक्ट्रेस कोयल मलिक (Koel Mallick) और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पर बताया कि उनका पूरा परिवार सेल्फ क्वॉरेंटीन कर रहा है। कोयल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उनके अलावा माता-पिता और पति निश्पाल सिंह कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। 

चारों लोग कोरोना पॉजिटिव

बता दें, एक्ट्रेस के पति निश्पाल सिंह (Nishpal Singh) जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जोकि राने नाम से काफी मशहूर हैं। यही नहीं, कोयल के माता-पिता रंजीत मलिक (Ranjit Mallick) और मां दीपा मलिक (Deepa Mallick) की गिनती भी मशहूर हस्तियों में होती है। मालूम हो, कोयल हाल ही मां बनी थीं। उन्होंने 5 मई को अपने बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में उनका बच्चा बही महज दो महीने का ही है।

ठीक नहीं स्थिति

कोरोना वायरस के कारण पश्चिम बंगाल की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,198 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 27,109 हो गई। इसके अलावा 26 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 880 पर पहुंच गई है। 

देश की स्थिति भी खराब

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कोलकाता में 13, उत्तरी 24 परगना में छह, हावड़ा में चार और हुगली, मालदा, पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक-एक रोगी की मौत हुई है। राज्य में गुरुवार से अब तक 522 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी की वजह से देश की स्थिति भी ठीक नहीं है। देश में अब तक कुल 7,93,802 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!