लाइव न्यूज़ :

शूटिंग में सबके सामने पापा डेविड धवन से बेइज्जत हो चुके हैं वरुण धवन, दे डाली थी फिल्म से बाहर निकालने की धमकी

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 19:59 IST

सेट पर दर्द से कराह रहे वरुण धवन को पापा डेविड धवन ने सबके सामने ही बेइज्जती कर दी थी। इस बात का खुलासा वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड डायरेक्टर और पिता डेविड धवन के साथ वरुण धवन ने मैं तेरा हीरो और जुडवां 2 जैसी फिल्में की हैं।लॉकडाउन के कारण थिएटर्स बंद हैं और फिल्में भी रिलीज नहीं हो पा रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फिल्म जगत में भी काम बंद हो गया है ऐसे में बॉलीवुड के सितारे घर में अपना समय बिता रहे हैं। देश में लॉकडाउन के कारण ही कुछ हद तक स्थिति संभली हुई है। कोरोना के कारण लोगों की जिंदगी पिछले दो महीनों से बिल्कुल बदल सी गई है।  

लॉकडाउन के कारण थिएटर्स बंद हैं और फिल्में भी रिलीज नहीं हो पा रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी बातें शेयर करते रहते हैं। वरुण धवन ने हर तरह की फिल्मों में काम किया है। 

बॉलीवुड डायरेक्टर और पिता डेविड धवन के साथ वरुण धवन ने मैं तेरा हीरो और जुडवां 2 जैसी फिल्में की हैं। ये दोनों ही फिल्म बाक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वरुण ने एक शो के दौरान बताया था कि पिता डेविड धवन के साथ काम के समय उन्हें एक एक्टर की तरह ही ट्रीट करते हैं। यहां तक कि एक बार सेट पर सबके सामने डेविड धवन ने वरुण की बेइज्जती भी कर दी थी। 

दरअसल, एक फिल्म की शूट‍िंग के दौरान वरुण बाइक से गिर गए। उन्हें काफी चोट लगी, जिसके बाद उनके पैर पर बर्फ लगाया गया। वो दर्द से कराह रहे थे तभी माइक पर डेविड चिल्लाने लगे. वे कहते हैं- 'अरे कौन है ये हीरो, ये हीरो नहीं है... रो रहा है सेट पर, चलो निकालो इसे यहां से।' वरुण धवन इस किस्से का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!