लाइव न्यूज़ :

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने श्रीदेवी को फिर से किया याद, इंटरव्यू में अपनी दोस्ती के लेकर खोले कई राज

By भारती द्विवेदी | Updated: April 13, 2018 19:42 IST

श्रीदेवी ना कभी किसी गॉसिप का हिस्सा रहीं और ना ही कभी अपने कॉम्पिटिररों के बारे में बात करती थीं।

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल: बॉलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और श्रीदेवी के दोस्ती जग जाहिर थी। श्रीदेवी की निधन को 2 महीने होने जा रहे हैं। उनके दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में 'वोग इंडिया' मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए, श्रीदेवी को याद किया है। इंटरव्यू में मनीष ने बताया है कि जिस रात श्रीदेवी किी मौत हुई, उसी शाम उनदोनों की फोन पर बात हुई थी। उनदोनों के बीच जाहन्वी कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर बात हुई थी। 

मनीष ने इंटरव्यू में बताया है कि मौत के ठीक पहले हमने बहुत सारे पहलूओं पर बात की थी। जैसे कि शादी भांजे मोहित मारवाह की दुबई में हुई शादी में खुशी कितनी सुंदर लग रही थी। मनीष अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि प्रोफेशनल तरीके से उनदोनों का जुड़ाव 1993 में ही हो गया था लेकिन श्रीदेवी के साथ उनकी दोस्ती 1997 में हुई। जब वो उनकी फिल्म 'जुदाई' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम कर रहे थे। मनीष आगे कहते हैं कि पिछले सात सालों में हमारी दोस्ती और मजबूत हुई। वो हमेशा मुझे उतना ही प्यार, निष्ठा और चाहत का एहसास कराती थी जितना की मैंने उनसे करता था।

श्रीदेवी की मौत को एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन मुझे अभी लगता है कि मेरा फोन बजेगा और सामने से उनकी आवाज होगी। मैं उनके साथ बहुत सारे आउटफिट के बारे में चर्चा कर रहा होऊंगा। वो अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करेंगी। श्रीदेवी के याद करते हुए मनीष कहते हैं कि वो कभी भी किसी के लिए बुरी बातें नहीं करती थीं। हमदोनों सिर्फ फूड, प्रोजेक्ट, कपड़ों और फिल्म के बारे में बात करते थे।

बता दें कि शुक्रवार (13 अप्रैल) को श्रीदेवी को उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। मौत के बाद ये पुरस्कार पाने वाली श्रीदेवी पहली अभिनेत्री हैं। साथ ही श्रीदेवी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम