लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर अब स्वास्थ्य कर्मियों की मदद को आए आगे, एक हजार पीपीई किट की दान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 07:18 IST

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में व्यक्तिगत रूप से 1000 पीपीई किट का योगदान दिया है

Open in App
ठळक मुद्दे फऱहान अख्तर भी कोरोना की जंग में मदद के लिए आगे आए हैंसरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रही है

कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया हैं। अभी भी देश में लॉकडाउन का कारण ही कुछ हद तक स्थिति संभली हुई है। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।  ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रही है। अब फरहान अख्तर भी स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए आगे आए हैं।

फऱहान अख्तर भी कोरोना की जंग में मदद के लिए आगे आए हैं। फरहान अख्तर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कस की मदद के लिए 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ उनकी लड़ाई को आसान बनाने में मदद करने का आग्रह किया।

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में व्यक्तिगत रूप से 1000 पीपीई किट का योगदान दिया है और साथ ही लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके उतना दान करें। फरहान ने बताया कि हर पीपीई किट की कीमत 650 रुपये है, और अस्पतालों में इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। अभिनेता ने कहा कि मदद करने वाले हर शख्स को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देंगे।

फरहान लगातार लोगों कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कविता को शेयर किया था। इसमें वो कहते हैं, चेहरों पर अपने मास्क पहन रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। हाउसपार्टी पर यारों से बात कर रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। छीकों के झोकों से दूर रहना सीखो तुम। भीड़ों में शामिल होने को नहीं कहना सीखो तुम। हर इंसान से मिलो तुम बंद किए अपनी बाहें। जो पॉकेट में सेनिटाइजर रख रहे हो तो जिंदा हो तुम। चेहरों पर जो मास्क पहन रहे हो तो जिंदा हो तुम।'

फरहान खान एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक,निर्माता, लेखक, पार्श्व गायक हैं।  यूँ कहे तो फरहान बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं।  हर चीज़ में उम्दा। बहुत ही कम समय में फराहन ने अपनी कड़ी मेहनत से खुद को फ़िल्मी दुनिया में स्थापित किया है, और साथ ही वह बॉलीवुड के सफल निर्माता-निर्देशक भी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!