लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को लेंगे सात फेरे, जावेद अख्तर ने कहा- निमंत्रण भेजे जाने बाकी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2022 12:40 IST

कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जावेद ने खुलासा किया कि आमंत्रण अभी भेजे जाने बाकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर ने कहा कि यह एक अंतरंग समारोह होगाकोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगेजावेद अख्तर ने कहा कि शादी साधारण तरीके से खंडाला में उनके परिवार के घर में होगी

मुंबईः बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर के मुताबिक, उनके बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान और शिबानी की शादी खंडाला में जावेद के परिवारिक घर में बहुत ही साधारण तरीके' से होगी।

कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जावेद ने खुलासा किया कि आमंत्रण अभी भेजे जाने बाकी हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा, 'हां, शादी हो रही है। आराम करो, शादी की जो तैय्यारियां हैं (शादी की बाकी तैयारियां) वे वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं।

जावेद ने कहा कि यह एक अंतरंग समारोह होगा। “स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। तो, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही साधारण मामला होगा। खैर अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने शिबानी को 'बहुत अच्छी लड़की' भी बताया और कहा कि परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है।

पिछले महीने शिबानी ने फरहान को उनके जन्मदिन पर ब्लैक फॉर्मल आउटफिट में ट्विनिंग की तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दी थीं।वहीं पिछले साल अपने जन्मदिन पर शिबानी ने फरहान के नाम का टैटू अपने गले में बनवाया था। फरहान ने पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। 2017 में तलाक लेने वाले पूर्व जोड़े की दो बेटियां हैं - शाक्य और अकीरा ।

फरहान एक दशक से अधिक समय के बाद प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अभिनीत जी ले जरा के साथ निर्देशन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

टॅग्स :फरहान अख़्तरजावेद अख्तरशिबानी दांडेकरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!