लाइव न्यूज़ :

coronavirus को रोकने के लिए फराह खान ने लोगों से की ये खास अपील, कहा- मेरा धर्म और मेरा देश कहना बंद करो, अब तो...

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 17:45 IST

कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर संजय खान की बेटी और जूलरी डिजाइनर फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर लोगों से एक खास अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देफराह खान अली ने लोगों से एक साथ मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने की सलाह दी हैं।दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में भय का माहौल है। इस महामारी के संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर संजय खान की बेटी और जूलरी डिजाइनर फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर लोगों से एक खास अपील की है। फराह खान अली ने लोगों से एक साथ मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने की सलाह दे रही हैं। फराह खान अली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना वायरस हमें यह समझाने का काम करती हैं कि जब प्लेनेट के दूरस्थ कोने में कुछ होता है तो यह सभी पर बराबर का प्रभाव छोड़ती है।'

उन्होंने आगे लिखा, ' हम अपना देश, अपना धर्म, अपनी जाति के बारे में सोचना छोड़कर एक साथ खड़े होकर लड़ने का है। यह समय है कि हम पूरा प्लेनेट को अपना समझें। सोशल मीडिया पर फराह खान का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

बता दें कि दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच