लाइव न्यूज़ :

फराह खान की 12 साल की बेटी का कमाल, स्केचिंग कर जुटाए 70 हजार रुपये, अब इस नेक काम में करेगी खर्च

By भाषा | Updated: April 13, 2020 13:55 IST

फराह ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि बेघर और आवारा पशुओं की मदद के लिये आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बनाकर उसे एक हजार रुपये में बेचने का फैसला किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के मद्देनजर भारत में अभी लॉकडाउन जारी है। देश के 130 करोड़ लोगों को घरों में ही रहने के लिये कहा गया है ।

फिल्म निर्माता फराह खान ने कहा उनकी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बनाकर और उसे बेचकर 70 हजार रुपये जुटाये हैं जिसे कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित आवारा पशुओं के भोजन पर खर्च किया जाएगा । फराह ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि बेघर और आवारा पशुओं की मदद के लिये आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बनाकर उसे एक हजार रुपये में बेचने का फैसला किया है । 

फराह ने रविवार को ट्वीट किया, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बना कर और उसे प्रति स्केच एक हजार रुपये में बेच कर पिछले पांच दिन में 70 हजार रुपये जुटाये हैं । इन रुपयों का इस्तेमाल आवारा एवं जरूरतमंद पशुओं को खाना खिलाने में किया जा रहा है ।' उन्होंने लिखा, '‘उन सभी दयालु लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का आर्डर दिया और दान किया ।'’ 

कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के मद्देनजर भारत में अभी लॉकडाउन जारी है और देश के 130 करोड़ लोगों को घरों में ही रहने के लिये कहा गया है । देश में आठ हजार से अधिक लोग इस घातक वारयरस से संक्रमित हैं और 273 लोगों की इससे मौत हो चुकी है ।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!