Video: प्रभास की फिल्म 'साहो' के रिलीज पर दीवाने हुए फैंस, रात भर सिनेमाघरों के बाहर इस अंदाज नें मनाया जश्न
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 30, 2019 09:52 AM2019-08-30T09:52:13+5:302019-08-30T09:52:13+5:30
प्रभास की फिल्म साहो आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो और सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म से प्रभास बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ट्रेलर के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब की उत्सुकता है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर प्रभास के चाहने वालों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा है।
सिनेमाघरों के बाहर प्रभास के फैंस की भीड़ देखने को मिली है। हैदराबाद में कई थिएटरों के बाहर फैंस के हुजूम देखने को मिला है। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से प्रभास के फैंस उनकी फोटो को दूध से नहला रहे हैं माला चढ़ा रहे हैं। नाच रहे हैं, अलग अलग तरीकों ,से खुशी मना रहे हैं।
Narsapuram Prabhas fans celebrations
— Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 29, 2019
OORA MASS 🔥🔥💥💥💥#Saaho#SaahoMania#SaahoCelebrationspic.twitter.com/wWevK56DGu
Milk abhishekam 😍😍😘
— Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 29, 2019
Jai Rebel staar ✊#Saaho#SaahoMania#SaahoCelebrationspic.twitter.com/09L4twEEv7
फिल्म एक बड़े बजट की है, जिसके हर एक चीज पर बहुत खर्चा किया गया है। ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल है कि 350 करोड़ के बजट वाली साहो पहले दिन करना कमा लेगी।
Hope #Saaho live up to the craze built. Absolute madness, loving it 😀 pic.twitter.com/Be1sBh5eFt
— Hisham (@hishh) August 29, 2019
Eluru Prabhas fans celebrations
— Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 29, 2019
Ultra Masssss 💥💥💥#Saaho#SaahoMania#SaahoCelebrationspic.twitter.com/A6fPxFoaTL
Aaaaaattttttt
— Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 29, 2019
Racchest celebrations & rally by REBEL STAAR FANS 🔥🔥💥💥💥💥#Saaho#SaahoMania#SaahoCelebrationspic.twitter.com/7PpC1hhtiR
इसको लेकर अलग अलग अलग तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने खुद बताया है कि फिल्म को बनने में 350 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।फिल्म देशभर में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। साहो को नॉर्थ इंडिया में करीबन 4500 और तेलंगाना-आंध्रप्रदेश में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स होगीं।
फिल्म हिंदी वर्जन में पहले दिन करीब 22 करोड़ की कमाई कर सकती है। जहां तक और भाषाओं का सवाल है तो तमिलमाडु में प्रभास के फैन फॉलोइंड तगड़ी है ऐसे में आंध्र और तमिलनाडु नें पहले दिन फिल्म 75 करोड़ तक कमा सकती है। कुल मिलाकर टोटल फिल्म 100 करोड़ के आस पास कमा सकती है।
साहो के राइट्स बिके
फिल्म ने रिलीज से पहले ही 300 करोड़ की कमाई कर ली है। साहो वे यह आंकड़ अपने थिएट्रिकल राइट्स के माध्यम से पार किया है। खबरों की मानें तो साहों के थिएट्रिकल राइट्स लगभग 320 करोड़ में बेच दिए गए हैं।
फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम रोल में है। सुजीत ने फिल्म का निर्देशन किया है