लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से गर्लफ्रेंड से नहीं मिल पा रहे इस लड़के ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 14:50 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से लोग सिर्फ घर वापस जाने के लिए ही नहीं, बल्कि कोई दारू पीने के लिए तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भी मदद मांग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद से मुंबई में फंसे एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मदद की गुहार लगाई है। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए लगातार परिवहन की व्यवस्था करा रहे हैं।

देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है। कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं।

 ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूदप्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए लगातार परिवहन की व्यवस्था करा रहे हैं। वह कई राज्यों में लोग को भेज रहे हैं। इस बीच सोनू से मुंबई में फंसे एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मदद की गुहार लगाई है। लड़के ने सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी परेशानी बताई। 

लड़के ने कहा- 'सोनू सूद भैया, एक बार गर्लफ्रेंड से मिलवा दीजिए, बिहार ही जाना है।' सोनू ने इस शख्स के ट्वीट को भी नजरअंदाज नहीं किया और बहुत ही मजेदार जवाब देते हुए कहा है- 'थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई .. सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी. ' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

इससे पहले एक यूजर ने ट्विटर पर सोनू से शराब की दुकान तक पहुंचाने की बात कही थी। फैन ने ट्विटर पर सोनू को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू भाई मैं अपने घर में फंसा हुआ हूं। मुझे ठेके तक पहुंचा दो' इस पर एक्टर ने रिप्लाई किया कि 'भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।' 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच