लाइव न्यूज़ :

फैन के सवाल पर 'रामायण' के राम ने बताया कब जाएगा कोरोना वायरस? नहीं जानते तो आप भी जान लीजिए

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 11:30 IST

रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं।

कोरोना वायरस की वजह से हर देश अभी मुश्किलों से गुजर रहा है। पूरी दुनिया में बस एक ही सवाल है कि आखिर इस जानलेवा बीमारी का अंत कब होगा। भारत भी लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस लॉकडाउन की वजह से करोड़ों लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। 

'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं। अरुण गोविल ने हाल ही में  #AskArun के जरिए फैंस के सावलों के जवाब दिया। इस दौरान एक फैन ने उनसे कोरोना वायरस को लेकर सवाल पूछ लिया। अरुण गोविल ने फैन को मायूस नहीं किया और तुरंत ही इस सवाल का जवाब दिया।

एक फैन ने पूछा- 'कोरोना वायरस से कब पीछा छूटेगा प्रभु?'... फैन से इस सवाल पर अरुण गोविल ने लिखा- 'सबके प्रयासों से जल्दी ही छूटेगा'। इस जवाब के साथ ही अरुण ने फैंस को कोरोना के समय में हिम्मत के साथ रहने की नसीहत दी। बता दें कि दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के लिए 'रामायण' दोबारा टेलीकास्ट किया गया, जिसे लोगों ने जमकर पसंद किया।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से यहां अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरामानंद सागररामायणअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!