लाइव न्यूज़ :

पखावज वादक पंडित रविशंकर गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप

By अमित कुमार | Updated: December 18, 2020 11:14 IST

पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय अपनी हरकतों के कारण मुश्किलों में फंस गए हैं। रविशंकर उपाध्याय पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपंडित रविशंकर उपाध्याय से पखावज बजाना सीख रही एक छात्रा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय की शिकायत इंस्टीट्यूट के निदेशक से भी की।

प्रसिद्ध पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंडित रविशंकर पर उनके ही इंस्टीट्यट की एक छात्रा ने  छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पुलिस में पंडित रविशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। नई दिल्ली जिला डीसीपी ने पंडित रविशंकर उपाध्याय की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा ने कहा कि पंडित रविशंकर का उनके अलावा कई छात्राओं के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। जब वह पैर छूती थी तो वह अश्लील हरकते करते थे। ऐसा पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। इतना ही नहीं जनवरी 2020 से उन्होंने अश्लील मैसेज भी भेजना शुरू कर दिया था। वहीं 15 दिसंबर को होने वाले एग्जाम में पंडित रविशंकर ने उन्हें क्लास में एंट्री नहीं करने दी थी। 

छात्रा ने आगे कहा कि एग्जाम के लिए नहीं जाने देने के बाद उन्होंने उसकी तस्वीर ले ली। इसके बाद उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। वह किसी तरह बचकर बाहर निकली और सीनियर चंचल प्रसाद को घटना के बारे में बताया। छात्रा ने इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट के निदेशक को भी की है। परिजनों के बताने के बाद इस संबंध में चाणक्यपुरी थाने में शिकायत की गई। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमइंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल