लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी के शास्त्रीय नृत्य को देख सुषमा स्वराज हुईं हैरान, तारीफ में कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2019 08:43 IST

ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं. वह पिछले कई साल से राजनीति में सक्रिय हैं

Open in App

ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं. वह पिछले कई साल से राजनीति में सक्रिय हैं. वह मथुरा से भाजपा की सांसद तो बन गई हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह डांस और अदाकारी भूल गई हैं.

हेमा मालिनी एक जबरदस्त अदाकारा होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है. उनकी जबरदस्त प्रस्तुति देख कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मंत्रमुग्ध हो गईं और उनके मुंह से बरबस ही निकल गया, 'अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय.' हेमा मालिनी ने शास्त्रीय नृत्य यह अद्भुत प्रस्तुति वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी. उन्होंने अपने डांस परफॉर्मेंस के बारें में ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी.

उन्होंने लिखा था कि गंगा पर आधारित उनकी नृत्य नाटिका तैयार है, जिसका वह मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान मंचन करेंगी. जब हेमा मालिनी ने वास्तव में यह शास्त्रीय नृत्य नाटिका पेश की तो आयोजन में मौजूद सभी मानों मंत्रमुग्ध हो गए थे. इस समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, यूपी के राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी नेता वीके सिंह मौजूद थे. नृत्य प्रस्तुति के बाद हेमा मालिनी द्वारा अनुरोध करने पर सुषमा स्वराज मंच पर आईं और उन्होंने इस प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की. 

उन्होंने कहा, ''मेरे पास आपकी परफॉर्मेंस को कहने के लिए शब्द नहीं है. टीवी पर एक कार्यक्रम आता है, वह तीनों शब्द आज आपकी परफॉर्मेंस के लिए बहुत सटीक हैं...अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय.'' इतना कहते ही सुषमा ने हेमा मालिनी को गले लगा लिया. बता दें कि हेमा मालिनी की इस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

टॅग्स :हेमा मालिनीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड चुस्की'सब कुछ' थे, एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, अपूरणीय शून्य?, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन पर भावुक होकर...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस