लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर घेरा पंजाब सरकार को, सीएम भगवंत मान की कानून-व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2022 19:07 IST

फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अफसोस जाहिर करते हुए पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए भगवंत मान सरकार को दोषी ठहराया हैकंगना ने मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रगट करते हुए इसे पंजाब सरकार की असफलता बताया बीते रविवार को मानसा में अज्ञात हमालवरों ने गोली मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के बाद हमलावरों की गोलियों से मारे गये पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर अफसोस जाहिर करते हुए इसके लिए भगवंत मान सरकार को दोषी ठहराया है। कंगना ने मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रगट करते हुए इसे पंजाब सरकार की असफलता बताया है।

कंगना रानौत ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वाकये से संबंधित एक संदेश साझा करते हुए पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था को भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया।

कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ”पंजाब के जाने-माने चेहरे सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह बहुत ही दुखद घटना है। ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रूप से बयान करती है।"

मालूम हो कि बीते रविवार को पंजाब के मानसा जिले में कुछ अज्ञात हमालवरों ने करीब बीस गोलियां मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी। इस मामले में मनास के डीएसपी गोबिंदर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुसेवाला की हत्या उस समय की गई, जब वो जवाहर गांव में अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। हमलावरों ने मूसेवाला की हत्या करने के लिए जीप को निशाना बनाकर कई गोलियां दागीं, जिसमें उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 420 ऐसे व्यक्तियों से सरकारी सुरक्षा वापस ले ली थी, जिन्हें जान से मारने की धमकी मिल हुई थी। मूसेवाला ने इस विधानसभा चुनाव में मानसा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लगा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब पुलिस मूसेवाला की हत्या के तार दिल्ली के तिहाड़ जेल से जोड़कर देख रही है और इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने तिहाड़ जेल जाकर दिल्ली के कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से पूछताछ भी की है।

जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के एक सहयोगी और कनाडा में रह रहे कुख्यात गोल्बी बरार ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कथित तौर पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।

वहीं अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के मामले में उत्तराखंड के देहरादून के कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी की है, पुलिस को संदेह है कि पकड़े गये संदिग्धों में से एक मूसेवाला की हत्या में शामिल है।

पंजाब पुलिस देहरादून से पकड़े गये सभी संदिग्धों को लेकर पंजाब जा रही है। वहीं मामले में पंजाब सरकार आलोचना से घिरने के बाद बैकफुट पर आ गई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की घोषणा कर दी है।  

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाकंगना रनौतभगवंत मानPunjab Policeपंजाबमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?