लाइव न्यूज़ :

मुझसे कहा गया बॉलीवुड में सांवला रंग या तो सेक्सी हो सकता है या नेगेटिव, बोलीं ईशा गुप्ता- पूरे बॉडी का मेकअप किया जाता था

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 09:22 IST

ईशा के मुताबिक, मेकअप रार्टिस्ट उनके सांवले रंग को छिपाने की कोशिश करते थे। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कहा जाता था कि लुक की वजह से वह सेक्सी के तौर पर टाइपकास्ट हो जाएंगी। इंटरव्यू में ईशा ने बताया, कुछ मेकअप आर्टिस्ट्स थे जो मुझे हमेशा गोरा दिखाने की कोशिश करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देईशा के मुताबिक, मेकअप रार्टिस्ट उनके सांवले रंग को छिपाने की कोशिश करते थेमेरी बॉडी मेरे चेहरे के रंग से मैच नहीं करतीः ईशा गुप्ताईशा गुप्ता ने कहा कि कई अभिनेता आकर कहते कि तुम थोड़ा गोरा मेकअप किया करो

मुंबईः अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुआ कहा कि जब वह बॉलीवुड में आई थीं तो वैसे अभिनेता जिनके साथ वह कभी काम नहीं की, वे आकर कहा करते थे कि तुम्हें थोड़ा गोरा दिखना चाहिए। अपने थ्रिलर सीरीज नकाब को लेकर दिए साक्षात्कार मे ईशा ने बताया कि शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री में उन्हें रंग की वजह से बातें सुननी पड़ती थीं।

ईशा ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कहा, जब मैं बॉलीवुड में आई थी तो ऐसे ऐक्टर्स जिनके साथ मैंने कभी  काम नहीं किया था, वो आकर मुझे सलाह देते थे कि 'तू अपना मेकअप थोड़ा गोरा किया कर'। अभिनेत्री ने कहा कि मुझसे कहा गया था कि सांवला रंग या तो सेक्सी हो सकता है या नेगेटिव। ईशा ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट उनकी पूरी बॉडी का मेकअप करते थे।

ईशा के मुताबिक, मेकअप रार्टिस्ट उनके सांवले रंग को छिपाने की कोशिश करते थे। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कहा जाता था कि लुक की वजह से वह सेक्सी के तौर पर टाइपकास्ट हो जाएंगी। इंटरव्यू में ईशा ने बताया, कुछ मेकअप आर्टिस्ट्स थे जो मुझे हमेशा गोरा दिखाने की कोशिश करते थे। इसके लिए उन्हें मेरी पूरी बॉडी पेंट करनी पड़ती थी।  उन्होंने बताया, मेरी बॉडी मेरे चेहरे के रंग से मैच नहीं करती। इस वजह से वह जोकर जैसी लगने लगती थीं।

टॅग्स :ईशा गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!