लाइव न्यूज़ :

रिया पर ED ने की सवालों की बौछार- मांगी बैंक खातों और भाई के बिजनेस की जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 16:22 IST

ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कुछ अहम सवाल किए हैं। रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे।

Open in App
ठळक मुद्देर‍िया चक्रवर्ती से ईडी ने की पूछताछईडी ने रिया से बैंक खातों और भाई के ब‍िजनेस की जानकारी मांगी

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है। जिसे लेकर ईडी रिया से कुछ सवालात करेगी। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि रिया ने ईडी से कुछ और समय की मोहलत मांगी थी।

टाइम्‍स नाऊ की खबर के अनुसार ईडी ने रिया चक्रवर्ती से बेहद अहम सवाल पूछे हैं। पूछताछ में  रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे। ईडी ने रिया से उनके बैंक खातों की जानकारी और उनके भाई के बिजनेस की जानकारी मांग है। काफी देर तक रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पूछताछ की है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईडी के ऑफ‍िस पहुंची थीं।

रिया की कॉल डिटेल्स

अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। वहीं रिया ने सुशांत से फोन पर 137 बार बात की थी।

खबर के अनुसार रिया की एक साल की कॉल डिटेल्स सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही रिया मे मनोचित्सक से भी बात की है।

रिया ने इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को 1122 बार कॉल किया है। शोविक चक्रवर्ती (भाई) को रिया ने 886 बार कॉल किया है। श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया कि मैनेजर) को एक्ट्रेस ने 808  कॉल्स किया। रिया ने संध्या चक्रवर्ती को 537  कॉल किया। सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को फोन 289 बार किया। रिया ने जबकि सुशांत सिंह राजपूत को 137 कॉल्स, 2 मैसेज किया था। खास बात ये है कि रिया ने महेश भट्ट को16 बार कॉल किया था।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीप्रवर्तन निदेशालयसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस