लाइव न्यूज़ :

राजनीति छोड़ने की अफवाह को लेकर रजनीकांत ने वायरल लेटर पर दी सफाई,कहा- खत मेरा नहीं पर स्वास्थ्य से...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2020 09:18 IST

रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि सोशल मीडिया पर आए एक बयान को उन्होंने जारी नहीं किया था, जिसमें संकेत दिया गया कि वह अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश करने पर फिर से विचार कर सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देरजनी ने मार्च में यह साफ कर दिया था कि वो मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगेसोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट शेयर की जा रही हैं

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने कोरोना की महामारी और बीमारी के कारण राजनीति छोड़ने की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है. सोशल मीडिया पर उनका एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बीमारी के कारण उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है.

इस लेटर को लेकर रजनीकांत का कहना है कि इसमें उनके स्वास्थ्य को लेकर दी गई कुछ जानकारियां सही हैं, मगर बाकी सब अफवाहें हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने संगठन 'मक्कल मंदरम' के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद घोषणा करेंगे कि वह राजनीति में प्रवेश करेंगे या नहीं.

वायरल लेटर में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी रजनीकांत की बाहरी गतिविधियों पर पाबंदी रह सकती है, क्योंकि वह कॉन्वालैसिंग किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज हैं और कमजोर इम्युनिटी के कारण उनकी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है. डॉक्टर्स ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है. इस जानकारी के सामने आते ही रजनीकांत ने ट्वीट कर सफाई दी. उन्होंने कहा, ''मेरा एक बयान सोशल मीडिया पर चल रहा है और मीडिया में भी दिख रहा है.

सभी जानते हैं कि यह मेरा बयान नहीं है. हालांकि, उस बयान में मेरी स्वास्थ्य स्थिति और मुझे दी गई चिकित्सीय सलाह के बारे में कुछ विवरण सही है. मैं सही समय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करूंगा और अपने राजनीतिक रुख के बारे में सूचित करूंगा.'' बता दें कि रजनीकांत के राजनीति में आने और राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की खबरें कई दिनों से आ रही हैं. जुलाई में खबरें आई थीं कि रजनीकांत नवंबर में अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे.

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच