लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स कनेक्शन: दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान को NCB जरूरत पड़ने पर बुलाएगी!

By भाषा | Updated: September 22, 2020 18:34 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर संगीन आरोप लगाए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू हुई और अब इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप बातचीत में मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले एजेंसी की रडार पर है।कुछ बातचीत पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक ‘‘डी’’ के बीच कथित तौर पर हुई है।एनसीबी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी इस सप्ताह बुला सकती है।

मुंबईः बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जरूरत पड़ने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप बातचीत में मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले एजेंसी की रडार पर है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बातचीत पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक ‘‘डी’’ के बीच कथित तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी इस सप्ताह बुला सकती है। एजेंसी करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को इस सिलसिले में पहले ही तलब कर चुकी है।

जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को भी बुला सकती है

अधिकारी ने कहा, ‘‘एनसीबी पहले करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को भी बुला सकती है।’’ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक गठजोड़ सामने आया था।

राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ की थी। एनसीबी अब तक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि राजपूत गत 14 जून को यहां बांद्रा में स्थित अपने आवास में मृत मिले थे।

मालूम हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर संगीन आरोप लगाए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू हुई और अब इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में जुटी हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने न्यायिक हिरासत में रखा है, सुशांत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी तेजी से कार्रवाई कर रही है, इस में अब तक कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसुशांत सिंह राजपूतमुंबईबॉलीवुड गॉसिपसारा अली खानकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच