लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले विक्की कौशल के घर पहुंची कैटरीना कैफ, दोनों आज राजस्थान के लिए होंगे रवाना

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2021 11:00 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, “उनकी शादी सादगी से होने जा रही है, जिसमें केवल पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों बाद में फिल्म उद्योग के लोगों के लिए एक समारोह की मेजबानी करेंगे।'' बताया जा रहा है कि शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की डेटिंग की खबरें एक साल से अधिक समय से चल रही हैंसात से 10 दिसंबर तक चलने वाले विवाह समारोह में 120 मेहमान शामिल होंगेशादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान में एक निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले  कैटरीना कैफ अपनी मां के साथ विक्की कौशल के आवास के बाहर स्पॉट की गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में कैटरीना को सफेद रंग की साड़ी पहने, एथनिक इयररिंग्स के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही हरे रंग का कुर्ता और दुपट्टा पहने कैटरीना की मां सुजैन तुरकोट भी बेटी के साथ नजर आईं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल को भी शनिवार की रात कैटरीना के घर पर देखा गया था। खुलासा किया था कि शादी के लिए अतिथि सूची को 120 सदस्यों के लिए अंतिम रूप दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना आज सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बरवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म निर्माता कबीर खान, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा और निर्देशक आनंद तिवारी के शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की की शादी की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

 कैटरीना कैफ (38) और विक्की कौशल (33) की डेटिंग की खबरें एक साल से अधिक समय से चल रही हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया। कैट-विक्की का विवाह समारोह राजस्थान में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगीत और मेहंदी आदि शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, “उनकी शादी सादगी से होने जा रही है, जिसमें केवल पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों बाद में फिल्म उद्योग के लोगों के लिए एक समारोह की मेजबानी करेंगे।'' बताया जा रहा है कि शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शुक्रवार को कहा था कि विवाह के दौरान कानून व्यवस्था पर चर्चा के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी।

जिला कलेक्टर ने यह भी कहा था कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि सभी मेहमानों का टीकाकरण होना चाहिये। उन्होंने कहा था, ''जहां तक ​​हमें बताया गया है, सात से 10 दिसंबर तक चलने वाले विवाह समारोह में 120 मेहमान शामिल होंगे। जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, उनके लिए आरटी पीसीआर जांच अनिवार्य है।''

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचारसवाई माधोपुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!