लाइव न्यूज़ :

उत्तर रामायण ने TV पर मचाया तहलका, TRP के साथ बना नंबर 1 शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 10:35 IST

साल 2020 के 17वें हफ़्ते की रिपोर्ट के मुताबिक 'उत्तर रामायण (Uttara Ramayan)' ने शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में नंबर वन शो रहा, वहीं 'महाभारत (Mahabharata)' दूसरे स्थान पर रहा है

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई हैलॉकडाउन बढ़ जाने की वजह से फैंस शो के जल्द खत्म हो जाने से निराश हैं

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ जाने की वजह से फैंस शो के जल्द खत्म हो जाने से निराश हैं। ऐसे लोग जो दूरदर्शन पर 'रामायण' का आनंद नहीं उठा पाए। वह आज से एक बार फिर इस धारावाहिक का शुरू से लुफ्त उठा सकते हैं। दरअसल, 4 मई सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जा रहा है।लेकिन दूरदर्शन पर रामायण ने खत्म होने से पहले टीआरपी में खुद को टॉप पर ही रखा।

2020 के 17वें हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर रामायण ने शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में नंबर वन शो रहा, वहीं 'महाभारत (Mahabharata)' दूसरे स्थान पर रहा है। टीआरपी के मामले में इन दोनों सीरियल्स ने एंटरटेनमेंट के दूसरे चैनल्स को पछाड़ दिया है।

फिलहाल दूरदर्शन को कोई दूसरा चैनल टक्कर नहीं दे पा रहा है। पिछले पांच सालों में यानि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी के मामले में दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण बेस्ट सीरियल बना और उसके बाद लव-कुश यानि 'उत्तर रामायण' को भी जनता का वहीं प्यार मिला। जनता ने उत्र रामायण को भी जमकर पसंद किया है।

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 25 अप्रैल से 1 मई  तक की रिपार्ट पेश की है। जिसके मुताबिक,  शहरी इलाकों में डीडी नेशनल के शो 'उत्तर रामायण' ने 28383 इंप्रेशंस के साथ पहला स्थान पर रहा। वहीं महाभारत दूसरे नंबर पर रहा है।

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया। इस बार भी लोगों ने इस धारावाहिक को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन अपने यादगार कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारित कर रहा है, ताकि लोग घर में ही रहें। इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूरदर्शन ने हिंदू उपाख्यान रामायण से शुरुआत की और फिर महाभारत, शक्तिमान और बुनियाद जैसे अपने समय के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों को लॉकडाउन के दौरान दोबारा दिखाना शुरू किया।

टॅग्स :रामायण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?