लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर इव पर दुबई में गुरु रंधावा के साथ धमाल मचाएंगे डीजे राहिल, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 12:06 IST

कोका कोला, बुर्जखलीफा, सइयां जी, पौड़ी होरी फेम डीजे राहिल भारत के ऐसे डीजे हैं, जिनके ताल पर न सिर्फ देश में, बल्कि सात समंदर पार भी आम से लेकर खास लोग तक डांस करना पसंद करते हैं।

Open in App

दुबई: न्यू ईयर इव दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने गुरु रंधावा के साथ धमाल मचाने वाले हैं। साल 2022 की विदाई वाले इस शाम में डीजे राहिल और गुरु रंधावा के साथ एमसी स्क्वायर, जहरा खान और कुछ अन्य नाम शामिल हैं, जो अपने पावर पैक परफॉर्मेंस से न्यू ईयर इव यादगार बनाने की तैयारी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, डीजे राहिल,  हार्डी संधू के साथ स्काई 2.0 दुबई में भी परफॉर्म करेंगे, जो ईवेंट 28 दिसंबर 2022 को लाइव होगा। 

इसके अलावा डीजे राहिल, भारत के सर्वश्रेष्ठ कलाकार हार्डी संधू और दुबई के सर्वश्रेष्ठ अन्य डीजे के साथ दुबई के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में भी प्रदर्शन करेंगे। डीजे राहिल भारत और संयुक्त अरब अमीरात में कई शो कर रहे हैं और दुनिया भर में अपने संगीत को ले जाने की योजना बना रहे हैं। डीजे राहिल दुनिया के सबसे बड़े आयोजन - वर्ल्ड एक्सपो 2020 दुबई में लगातार 5 बार परफॉर्म कर चुके हैं।  

उन्होंने लगभग 5000 लोगों की भीड़ के लिए वर्ल्ड एक्सपो 2020 में सबसे बड़ा मंच (जुबली स्टेज) संभाला। साथ ही वे श्रेया घोषाल, शंकर एहसान और लॉय, शान, आदि जैसे भारत के सबसे बड़े कलाकारों में से एक के साथ मंच साझा कर चुके हैं। 

आपको बता दें कि कोका कोला, बुर्जखलीफा, सइयां जी, पौड़ी होरी फेम डीजे राहिल भारत के ऐसे डीजे हैं, जिनके ताल पर न सिर्फ देश में, बल्कि सात समंदर पार भी आम से लेकर खास लोग तक डांस करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड की सनी लियोनी से लेकर सारा अली खान सरीखी कई जानी मानी अभिनेत्रियों के वे फेवरिट डीजे हैं। 

डीजे राहिल  इस खास मौके पर अपनी एक से बढ़ कर एक रीमिक्स से लोगों की उनके साथ गुरु रंधावा जैसे और भी कई चेहरे होंगे। आपको बता दें कि आज लोकप्रिय डीजे कलाकार और संगीत निर्माता हैं। डीजे राहिल  कलाकार संगीत के प्रति अपने प्यार को अगले स्तर तक ले जाते हैं। 

डीजे राहिल के रीमिक्स जैसे कोका कोला, बुर्जखलीफा, सइयां जी, पौड़ी होरी है ने अपने संगीत ट्रैक पर पहले भी भीड़ को आकर्षित किया है। डीजे राहिल  इस बात पर अडिग है कि आपको अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। स्थिति कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो, और कभी हार न मानें।

टॅग्स :गुरू रंधावान्यू ईयरनया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?