लाइव न्यूज़ :

28 साल की एक्ट्रेस ने निधन से 18 घंटे पहले कही थी इमोशनल बात, बोली - मैं मृत्यु शैय्या पर लेटी हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2020 08:00 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्या चौकसे (Divvya Chouksey) का कैंसर के कारण रविवार को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थीदिव्या कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं

अभिनेत्री-गायिका दिव्या चौकसे कैंसर से डेढ़ साल से चल रही जंग हार गयीं और रविवार को उनका निधन हो गया। वह 28 साल की थीं। दिव्या की पहली फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ (2016) में उनके साथ काम कर चुके निर्देशक मंजोय मुखर्जी के अनुसार अभिनेत्री ने अपने गृहनगर भोपाल में अंतिम सांस ली। 

अभिनेत्री दिव्या चौकसे भी कैंसर से आखिरकार जंग हार गईं। दिव्या के जाने के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल करीब 18 घंटे पहले दिव्या चौकसे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी को पढ़कर समझ आता है कि अभिनेत्री बहुत दर्द में थीं। दिव्या ने लिखा था, 'शब्द उस बात को बयां नहीं कर सकते, जो मैं व्यक्त करना चाहती हूं, चाहें कम हो या ज्यादा, लेकिन मैं लंबे वक्त से कई मैसेजेस से भाग रही हूं।'

शब्द वह चीज नहीं कह सकते जो मैं कहना चाहती हूं। मेरे पास काफी समय से सहानुभूति भरे संदेश आ रहे हैं। लेकिन, यह समय कुछ ऐसा है कि मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं। यह तो होना ही था। लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं। काश के बिना दुखों का एक और जीवन हो। फिलहाल कोई सवाल नहीं। केवल भगवान जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।

बता दें कि दिव्या चौकसे ट्विटर पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती थीं। लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने मदद मांगी थी। दिव्या का आखिरी ट्वीट सात मई का था। दिव्या ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।' 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?