लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'भारत' में गाने 'स्लो मोशन' को लेकर यूजर्स ने दिशा पटानी को किया ट्रोल, लोगो ने पूछे कुछ ऐसे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2019 10:48 IST

भारत फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसका गाना भी रिलीज हो गया है, जिसके बाद दिशा पटानी अब सोशल मीडया पर ट्रोल हो गई हैं।

Open in App

सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। इस गाने में सलमान खान के साथ गाना दिशा पटानी नजर आ रही हैं। ‘स्लो मोशन’इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस गाने में दिशा और सलमान की खूब केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। पीले रंग की साड़ी में दिशा पटानी बहुत ही खुबसूरत लग रही हैं, लेकिन इस गाने के सामने आते ही यह अभिनेत्री विवादों में घिर गई और सोशल मीडिया पर लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूट्यूब पर महज 24 घंटे में इस गाने को 2.4 करोड़ लोगों ने देखा। लोग इस गाने पर दिशा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।यूजर्स का कहना है कि उनका लुक रवीना के टिप टिप का कॉपी है। 

तो किसी ने कहा कि यह माधुरी दीक्षित का 'धक धक' लुक जैसा है। वहीं कई यूज़र्स ने तो उनके इस लुक को लेकर जोक्स भी बना दिए। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिशा के साड़ी के पल्लू को देखो, इसने दिशा को ठीक उसी तरह से ढका है जिस तरीके से मैं पूरे साल के दौरान अपने सिलेबस को कवर करता हूं।

 दूसरे यूज़र ने लिखा, "यह इकलौती ऐसी साड़ी है जिसमें पल्लू की जगह नाड़ा है, सिर्फ इतना ही नही दिशा की साड़ी पर कुछ मीम्स भी बन रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "अगर आप खुद को कभी बेकार महसूस कर रहे हैं तो इस गाने में दिशा के पल्लू के बारे में सोचें। एक तस्वीर में दिशा की साड़ी के पल्लू पर इशारा करते हुए लिखा गया, "क्या मैं तुम्हारे लिए एक मजाक हूं?"

स्लो मोशन को विशाल-शेखर ने अपने संगीत से सजाया है और नकाश अजीज व श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। फिल्म में दबंग खान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ सहित कई सितारें महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है। 

टॅग्स :भारतदिशा पाटनीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?