लाइव न्यूज़ :

बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म, इस डायरेक्टर ने कर दी घोषणा

By अमित कुमार | Updated: May 27, 2020 19:52 IST

दरभंगा की रहने वाली ज्योति अपने घायल पिता के पास गुरुग्राम आई थी। इसके बाद लॉकडाउन होने की वजह से दोनों वहीं फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्देमिस टनकपुर और पीहू जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर विनोद कापड़ी ज्योति कुमारी की इस यात्रा पर फ़िल्म बनाने का फैसला किया है। ज्योति कुमारी देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

लॉकडाउन की वजह से बीमार पिता को साइकिल पर पीछे बैठकार हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा की 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ज्योति कुमारी पर फिल्म बनने जा रही है। ज्योति कुमारी देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर कोई ज्योति के सहास की तारीफ कर रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिख रहा है। 

मिस टनकपुर और पीहू जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर विनोद कापड़ी ज्योति कुमारी की इस यात्रा पर फ़िल्म बनाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद कापड़ी ने ज्योति के पिता से फ़िल्म बनाने के लिए कानूनी तौर पर राइट्स ले लिए हैं। दिल्ली से भागीरथी फ़िल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि ज्योति के पिता मोहन पासवान ने विनोद कापड़ी की कंपनी BFPL के साथ एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर फिल्म बनाने की सहमति दे दी है।

वहीं ज्योति कुमारी को राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री मदन सहनी द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान कथित तौर पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने से विवाद उत्पन्न हो गया है। दरभंगा जिले के गौराबराम विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक व मंत्री मदन सहनी द्वारा ज्योति को सिंघवारा प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव सिरहुली पहुंच कर सोमवार को सम्मानित करने और उस दौरान हुई भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विपक्ष ने सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन के लिए मंत्री पर प्रहार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मंत्री की पार्टी ने इसपर यह कहते हुए कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वह ही इस मुद्दे पर स्वयं बोल सकते हैं। इस मामले को लेकर मंत्री की टिप्पणी के लिए उनसे बार-बार संपर्क किए जाने पर भी वह उपलब्ध नहीं हो सके। सहनी नें ज्योति और उसके पिता मोहन पासवान से मुलाकात के दौरान उसे और उसके पिता को माला पहनाया और शाल ओढाकर सम्मानित करने के अलावा उपहार के रूप में 5,000 रुपये दिये थे।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरबिहारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?