लाइव न्यूज़ :

Coronavirus पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया Tweet, लिखा- अगर कोई धर्म हमें इससे बचा नहीं सकता तो हमें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2020 09:42 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है

 कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक केस लगातार सामने आते जा रहे हैं। वहीं, तीन मरीजों की इस कारण से मौत भी हो चुकी है। वहीं, मनोरंजन जगत पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। कई फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है। जिस कारण से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस पर राम गोपाल वर्मा ने भी ट्वीट किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।अपने ट्वीट में डायरेक्टर ने कहा कि जरूर भगवान और कोरोनावायरस का कोई चक्कर चल रहा है और हम इंसान जरूर उनकी लव स्टोरी के विलेन हैं।

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि झे लगता है कि भगवान और कोरोना वायरस का कोई गुपचुप चक्कर चल रहा है और हम इंसान उनकी लव स्टोरी में विलेन बन रहे हैं। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया है। राम गोपाल ने लिखा है कि क्या कोई धार्मिक नेता यह बताया सकता है कि भगवान ने यह वायरस आखिर बनाए ही क्यों हैं? अगर उत्तर यह है कि वह पापियों को दंड देना चाहते हैं तो हम उन्हें बचाने के लिए इतने आतुर क्यों हैं? क्या हमारा कदम भगवान के खिलाफ नहीं है? केवल पूछ रहा हूं। इसके अलावा राम गोपाल ने लिखा है कि अगर कोई भी धर्म हमारी रक्षा करने में सक्षम नहीं है तो क्या हमारा कोरोना धर्म को गले लगाना बेहतर होगा? सिर्फ पूछ रहा हूं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में करीब 7500 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। इस वायरस के फैलने के कारण भारत में  स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, पब और कई कार्यालय भी बंद कर दिये गए हैं। उम्मीद है जल्द ही इस पर काबू पाया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!