लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस डायरेक्टर के अनाथालय के 18 बच्चों को हुआ कोरोना, ट्वीट करके सरकार को इसलिए दिया धन्यवाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 14:37 IST

'लक्ष्मी बॉम्ब' के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने सूचना दी है कि उनके अनाथालय में 18 बच्चों में यह वायरस पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मी बॉम्ब के डायरेक्टर शानदार फिल्मों के साथ साथ नेक काम करने के लिए जाने जाते हैंवायरस की जंग के लिए डायरेक्टर ने 3 करोड़ रूपये दान दिए थे।

भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। साथ ही आंकड़ों में भी बड़ा उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 265 लोगों की मौत हुई है जबकि 7964 नये मामले सामने आये हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।भारत में अब कुल संक्रमितों की भी संख्या 173763 हो गई है।

 इसी बीच 'लक्ष्मी बॉम्ब' के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने सूचना दी है कि उनके अनाथालय में 18 बच्चों में यह वायरस पाया गया है। लक्ष्मी बॉम्ब के डायरेक्टर शानदार फिल्मों के साथ साथ नेक काम करने के लिए जाने जाते हैं।

कोरोना वायरस की जंग के लिए डायरेक्टर ने 3 करोड़ रूपये दान दिए थे। अब डायरेक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि उनके अनाथालय के बच्चों को कोरोना  वायरस हो गया है और किस तरह से सरकार की ओर से उनको मदद मिली है।

डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा, मुझे उम्मीद है जो सेवा मैं करता हूं उससे मेरे बच्चे बच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कई सरकारी अधिकारियों का प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखा है, एक हफ्ते पहले कुछ बच्चों को बुखार आया। जब टेस्ट किया तो 18 बच्चों और 3 स्टाफ मेंबर्स को कोरोना पॉजिटिव निकला। इस बात ने मुझे अपसेट किया लेकिन डॉक्टर्स ने बताया है कि बच्चों में सुधार दिख रहा है और वे काफी स्वस्थ है। उनका बुखार भी कम हुआ है। बताया गया है कि वायरस का टेस्ट नेगेटिव आते ही सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लक्ष्मी बॉम्ब के राइट्स

पिंकविलाकी रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपए ने खरीदा है। एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर को कन्फर्म किया और कहा- 'ये सही है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी।' फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की आधिकाारिक घोषणा अभी नहीं की गई है क्योंकि फिल्म के कुछ भाग का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!