लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने गुरदास मान का वीडियो किया शेयर, लिखा- "मंदिर मस्जिद कभी फुरसत में बना लेना, वो घर तो बना लो, जो नफरत से टूटे हैं"

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 4, 2020 14:13 IST

शेयर किए गए इस वीडियो में गुरदास मान (Gurdas Maan) एक कविता सुना रहे हैं। इस कविता के जरिए वे धार्मिक कट्टरपंथियों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओनिर अक्सर ट्विटर पर सरकार की नीतियों को लेकर ट्वीट करते रहते हैं।हाल ही में ओनिर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर अपने विरोध को लेकर चर्चा में आए थे।

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जो कि इस समय काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में ओनिर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर अपने विरोध को लेकर चर्चा में आए थे। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकार की नीतियों को लेकर ट्वीट करते रहते हैं।

फिलहाल ओनिर (Onir) का जो ट्वीट वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने लिखा है, "मंदिर मस्जिद कभी फुरसत में बना लेना, वो घर तो बना लोग, जो नफरत से टूटे हैं।" इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान (Gurdas Maan) का एक वीडियो भी शेयर किया है। 

शेयर किए गए इस वीडियो में गुरदास मान (Gurdas Maan) एक कविता सुना रहे हैं। इस कविता के जरिए वे धार्मिक कट्टरपंथियों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुरदास मान कह रहे हैं, "क्या हंसेंगे हंसाएंगे जग को हंसाने वाले, बात का बतंगड़ बना लेते हैं जमाने वाले। शर्म की बात कहूं या धर्म की बात कहूं, एक ही जैसे हैं मंदिर और मस्जिद को गिराने वाले। अल्लाह वालों, राम वालों अपने मजहब को सियासत से बचा लो, मंदिर-मस्जिद कभी फुरसत में बना लेना, जो नफरत से टूटे हैं, वो घर तो बना लो।"

अब ओनिर (Onir) के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। ओनिर ने अपने इस ट्वीट के जरिए भारत की वर्तमान परिस्थितियों पर कटाक्ष किया है।

टॅग्स :गुरदास मानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!