भोजपुरी स्टार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ने दी सलमान खान की रेस3 को मात!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 18, 2018 05:02 PM2018-06-18T17:02:46+5:302018-06-18T17:02:46+5:30

'बॉर्डर' में निरहुआ भारतीय सेना के एक जवान के किरदार में हैं और उनके साथ भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे भी हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirhua Film Border breaks all records | भोजपुरी स्टार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ने दी सलमान खान की रेस3 को मात!

भोजपुरी स्टार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ने दी सलमान खान की रेस3 को मात!

नई दिल्ली, 18 जून: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैन्स पर इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ज्यादातर सिनेमाहॉल में ये फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है।  

देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं इस फिल्म ने बिहार में सलमान खान की फिल्म रेस 3 से ज्यादा की ओपनिंग की है यानी निरहुआ के आगे सलमान का जादू बेअसर दिखा। 

बता दें कि 'बॉर्डर' में निरहुआ भारतीय सेना के एक जवान के किरदार में हैं और उनके साथ भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे भी हैं जो फिल्‍म में एक्‍शन सीन भी करती हुई दिख रही हैं। निरहुआ की हीरोइन बनी आम्रपाली इस फिल्‍म में नगमा के किरदार में नजर आएंगी, जो सबकुछ छोड़कर निरहुआ के पास आ जाती है। 

निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ के निर्देशक संतोष मिश्रा और निर्माता प्रवेशलाल यादव हैं। वहीं इस फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स ने भी काफी सराहा है। रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, आशुतोष राणा, राजपाल यादव और फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी 'भारत माता की जय' बोलते हुए अपना-अपना वीडियो बनाकर निरहुआ को उनकी फिल्म 'बॉर्डर' के लिए बधाई दी है। 

अगर देखा जाए तो भव्यता और बजट के दृष्टिकोण से निरहुआ की 'बॉर्डर' भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा ने फिल्म पर काफी मेहनत की है।   

Web Title: Dinesh Lal Yadav Nirhua Film Border breaks all records

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे