लाइव न्यूज़ :

दुखद: दिलीप कुमार के एक और भाई ने कोरोना वायरस की वजह से गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम का माहौल

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 09:02 IST

कोरोना के चलते दिलीप कुमार ने छोटे भाई असलम खान के बाद अब एहसान खान का भी निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ समय से दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे थे। रोना वायरस के अलावा एहसान खान का दिल की बीमारियों, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियों का भी इलाज चल रहा था। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना वायरस की वजह से बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोरोना वायरस की वजह से भर्ती थे। बुधवार रात 11.00 बजे उनका निधन हो गया। एक्टर के भाई का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने निधन की पुष्टि की है। वह 90 साल के थे। 

पिछले कुछ समय से दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे थे। कोरोना वायरस के अलावा एहसान खान का दिल की बीमारियों, हाइपर टेंशन और एल्जाइमर जैसी बीमारियों का भी इलाज चल रहा था। एहसान खान की मौत से दिलीप कुमार सहित उनके परिवार बेहद दुखी हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा है 2020

साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कई सितारों को खो दिया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान और डायरेक्टर निशिकांत कामत के बाद अब दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान के निधन की खबर आ रही है। दिलीप कुमार के एक और भाई असलम खान कुछ दिन पहले कोरोना के कारण दुनिया को अलविदा कह चुके थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!