लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार के फेफड़े से 350ML निकाला गया पानी, जानें कब तक अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2021 17:12 IST

Open in App

वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। दिलीप कुमार का इलाज कर रहे छाती रोग विशेषज्ञ डॉ जलील पारकर ने कहा कि उनके फेफड़ों के बाहर जमे पानी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। पारकर ने कहा कि अगर उनकी हालत स्थिर रहती है तो कल उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

दिलीप कुमार के फेफड़े से 350 मिलीलीटर निकला पानीबता दें, दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को  खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गैर-कोविड अस्पताल है। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर पानी जमा हो गया था। पारकर के मुताबिक दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच उनकी और डॉ नितिन गोखले की मौजूदगी में पानी बाहर निकाला गया। इस दौरान 350 मिलीलीटर पानी को बाहर निकाला गया। इसके बाद उनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार हुआ जो  100 प्रतिशत तक पहुंचा था। डॉक्टर ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए दिलीप कुमार को आईसीयू में ले जाया गया और उन्हें शाम को वापस वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

पारकर ने आगे बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह कल घर चले जाएंगे।  इससे पहले दिन में, कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने वृद्ध अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लोगों को उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी। फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद... मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।’’ ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे। 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम