लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2021 12:47 IST

दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सायरा बानों के अनुसार दिलीप कुमार को सांस लेने पिछले कुछ दिनों से तकलीफ हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कराया गया भर्तीसायरा बानों के अनुसार दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही हैदिलीप कुमार को पिछले महीने भी स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

वहीं, कुछ देर बाद दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्वीट में कहा गया, 'दिलीप साहब को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। डॉ. नितिन गोखले की अगुवाई में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का एक दल उनका इलाज कर रहा है। कृपया साहब के लिए दुआएं कीजिए और सुरक्षित रहिए।'

करीब एक महीने पहले भी दिलीप कुमार को दो दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उस समय बताया गया था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया था।

दिलीप कुमार की उम्र 98 साल है। पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में ‘ज्वार भाटा’ से की थी और वह हिंदी सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। 

उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी बेहतरीन फिल्में की जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। करीब पांच दशक से ज्यादा के अपने फिल्मी करियर में दिलीप कुमार ने मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच