लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार की बिगड़ी तबियत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2018 16:58 IST

Dilip kumar admitted in Mumbai Lilavati Hospital:बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Open in App

बॉलीवुड में  ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिलीप को बुधवार को तबियत खराब के चलते भर्ती करवाया गया है। खबर के अनुसार उनको सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है।

अगस्त के पहले सप्ताह में भी उनको भर्ती करवाया गया था, उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94-वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही थी।

पिछले साल अप्रैल माह में भी दिग्गज बॉलीवुड अदाकार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता  को 15 अप्रैल को बांद्रा उपनगर के लीलावती अस्पताल में तेज बुखार, सीने में संक्रमण और सांस लेने में परेशानी की वजह से भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार ने  मधुमती, देवदास, मुगल-ए-आज़म,जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच