लाइव न्यूज़ :

सुशांत से रिया की 13 जून को हुई आखिरी मुलाकात? सिद्धार्थ पिठानी ने बताया क्या है सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2020 09:46 IST

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच क्या वाकई 13 जून को आखिरी मुलाकात हुई थी। इस पर सुशांत के दोस्त और सस्पेक्ट सिद्धार्थ पिठानी का बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी भी अनसुलझा हैदिवंगत अभिनेता की मौत को 3 महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिस वक्त सुशांत का निधन हुआ था उनके फ्लैट पर पांच लोग मौजूद थे।उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। सुशांत केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत से रिया चक्रवर्ती 13 जून को  मिली थीं।  जबकि रिया लगातार कह रही हैं कि 8 जून के बाद से उनकी सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी। ऐसे में रिपब्लिक से बात करते हुए मुंबई बीजेपी के नेता विवेकानंद गुप्ता ने दावा किया है कि ‘रिया सुशांत से उनकी मौत के एक दिन पहले यानि 13 जून को मिली थी।’ विवेकानंद ने बताया कि ‘उन्हें ये जानकारी एक चश्मदीद गवाह ने दी है।’

 इस पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सुशांत मौत मामले के प्राइम सस्पेक्ट सिद्धार्थ पिठानी का बयान सामने आ गया है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट् की मानें तो सिद्धार्थ पिठानी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की मुलाकात 13 जून को हुई थी।

सिद्धार्थ पिठानी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की आखिरी मुलाकात 8 जून को ही हुई थी। 8 जून को रिया ने सुशांत का घर छोड़ने के बाद उनसे न तो मुलाकात की और न ही कोई बात की। सिद्धार्थ पिठानी का दावा है कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ने के बाद सुशांत को व्हाट्स ऐप से भी ब्लॉक कर दिया था ताकि वो उनसे बात न कर सकें।

13 को मिली थीं रिया

 13 जून की देर रात को एक पार्टी के बाद सुशांत रिया को छोड़ने उनके अपार्टमेंट में आए थे और ये सब एक चश्मदीद ने देख लिया जिसने उन्हें जानकारी दी है। पूरे केस पर मुंबई पुलिस दवाब में काम कर रही है जिसके कारण दो-तीन दिन की जांच को 55 दिन खींच दिया गया। ये हत्या का ही मामला है। सुशांत की बॉडी को किसी ने भी लटकते हुए नहीं देखा था। सिद्धार्थ का कहना है कि उन्होंने ही सुशांत की बॉडी नीचे उतारी थी।

वहीं, रिपब्लिक के इस वीडियो को सुशांत की बहन श्वेता ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। श्वेता ने लिखा है कि यह सही मायने में एक सच्ची ब्रेकिंग न्यूज है, एक गेमचेंजर है! एक गवाह जो इस बात की पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 जून की रात को रिया से मिले थे। 13 जून की रात को असल में क्या साजिश हुई थी कि अगली सुबह भाई मृत पाए गए? 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?