लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना दूत बनी रहेंगी दीया मिर्जा, बढ़ाया गया कार्यकाल

By भाषा | Updated: May 7, 2020 16:21 IST

यूएनईपी की क्षेत्रीय निदेशक एवं एशिया और प्रशांत क्षेत्र की प्रतिनिधि डेचन त्सेरिंग ने कहा कि 2017 से सद्भावना दूत के तौर पर दीया ने बेहतरीन काम किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदीया मिर्जा ने कहा कि वह इस विस्तार को एक अवसर के रूप में देखती हैं, जिससे उन्हें प्रकृति के लिए काम करने का मौका मिलेगा। पिछले साल अगस्त में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो अपने पति साहिल से अलग हो रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने राष्ट्रीय सद्भावना दूत के रूप में अदाकारा दीया मिर्जा का कार्यकाल दो साल और बढ़ा दिया। मिर्जा ने कहा कि वह इस विस्तार को एक अवसर के रूप में देखती हैं, जिससे उन्हें प्रकृति के लिए काम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आभारी हूं कि मुझे यूएनईपी के दूत के तौर पर काम जारी रखने का अवसर मिला। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ काम कर मुझे काफी कुछ नया सीखने का मौका मिला। इसने मेरे उद्देश्य को परिभाषित किया है और मैं आशा करती हूं कि मैं आगे भी इससे सीखती रहूंगी और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में कुछ कर पाउंगी।’’ यूएनईपी की क्षेत्रीय निदेशक एवं एशिया और प्रशांत क्षेत्र की प्रतिनिधि डेचन त्सेरिंग ने कहा कि 2017 से सद्भावना दूत के तौर पर दीया ने बेहतरीन काम किया है। 

दीया मिर्जा लंबे अर्से बाद 'थप्पड़' फिल्म में नजर आईं थी। डिवोर्स को लेकर पहली बार दीया ने लोगों के सामने अपनी बात रखी थी। दीया मिर्जा ने बताया कि डिवोर्स लेने के बाद सोसाइटी ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया। वह सोसाइटी के ऐसे बर्ताव से हैरान थीं, उन्हें पहले की तरह वो रिस्पेक्ट लोगों से नहीं मिल रही थी।

पिछले साल अगस्त में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो अपने पति साहिल से अलग हो रही हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई थी। दीया और साहिल के तलाक के बाद इस बात का भी कयास लगाया जाने लगा था की कपल के बीच तलाक की वजह मोहित रैना और जज मेंटल है क्या की राइटर कनिका ढिल्लन हैं। हालांकि, इन बातों को दीया मिर्जा मे बाद में अफवाह करार दिया था।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!