लाइव न्यूज़ :

30 साल पूरे होने पर धर्मेंद्र को आई बेटे सनी देओल की फिल्म 'घायल' की याद, सनी-मीनाक्षी के पुराने इंटरव्यू वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 12:10 IST

सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर शुमार घायल ने हाल ही में रिलीज के 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने 'घायल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1993 में फिल्म 'दामिनी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। घायल के 30 साल पूरे होने पर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मीनाक्षी और सनी फिल्म को लेकर अपनी बात बता रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक में सनी देओल की एक्शन फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। 22 जून सन 1990 को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म घायल ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। सनी देओल ने 'घायल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1993 में फिल्म 'दामिनी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

घायल के 30 साल पूरे होने पर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़े कुछ पुराने इंटरव्यू की झलकियां और क्लिप शेयर की हैं। वीडियो में मीनाक्षी और सनी फिल्म को लेकर अपनी बात बता रहे हैं। सनी और मीनाक्षी की जोड़ी को उस दौरान काफी पसंद किया गया था। 

सनी देओल को लेकर मीनाक्षी ने कही थी यह बात

धर्मेंद्र द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मीनाक्षी बता रही हैं कि फिल्म किस हद तक चलेगी या कामयाब होगी। फिल्म को लेकर मीनाक्षी कहती हैं कि ये तो मैं नहीं कह सकती थी लेकिन सनी के बारे में मुझे ये विश्वास जरूर था। वहीं वीडियो में सनी बताते हैं कि हम कोई कॉमर्शियल टाइप की फिल्म नहीं बना रहे थे जिसमें अजीब से डबल मीनिंग डायलॉग होंगे। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं धर्मेंद्र

वीडियो में आगे मीनाक्षी कहती हैं कि वह इस फिल्म का क्रेडिट सनी, धरम जी और राजकुमार संतोषी को देंगी। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "गुड मॉर्निंग दोस्तों, आज से 30 साल पहले कुछ किया था जो..."। बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!