लाइव न्यूज़ :

बेहद भावुक हो धर्मेंद्र ने डिलीट की 'धोखे' वाली पोस्ट, कहा- चोट पहुंचाने के लिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 10:33 IST

बॉलीवुड में अपने जमाने में अलग अलग तरह के रोल पर्दे पर निभाने वाले धर्मेंद्र आज भी फैंस के बीच राज करते हैं। लेकिन धर्मेंद्र काफी भावुक इंसान हैं ये उनके चाहने वाले जानते हैं।

Open in App

बॉलीवुड में अपने जमाने में अलग अलग तरह के रोल पर्दे पर निभाने वाले धर्मेंद्र आज भी फैंस के बीच राज करते हैं। लेकिन धर्मेंद्र काफी भावुक इंसान हैं ये उनके चाहने वाले जानते हैं।

ऐसे में वह कभी पुराने साथियों को याद करते हैं तो कभी पुराने दिनों को। ऐसी ही एक याद ने धर्मेंद्र को भावुक कर दिया था, जो उनके करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ी है। हालांकि अब इस पोस्ट को उन्होंने डिलीट कर दिया है और खुद इस बारे में उन्होंने बताया भी है। बुधवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि क्रोध है, दर्द है... मैंने अपनी ग्रीन बेबी वाली पोस्ट को डिलीट कर दिया है। प्यार के लिए जीवन बहुत छोटा है। लोगों को चोट पहुंचाने के लिए क्यों और कैसे वक़्त मिल जाता है। प्यार मेरे लिए ख़ूबसूरत चीज़ है। मेरी ज़िंदगी को देखिए, मैं नहीं बदल सकता।

उनके इस पोस्ट से साफ झलक रहा था कि इसको शेयर करते हुए वह कितना भावुक थे। हांलाकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये पोस्ट वह किसके लिए पोस्ट कर रहे हैं ऐसे में हर कोई उनका चाहने वाला थोड़ा सा परेशान भी है। 

वहीं कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र ने  अपनी पहली कार की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जो मेहंदी रंग की फियेट कार है। कार के आगे धर्मेंद्र बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। यह कार धर्मेंद्र से दूर हो गयी है, जिसकी उन्हें याद आती है। इस तस्वीर के बारे में धर्मेंद्र ने लिखा था- ''माय ग्रीन बेबी, मेरे जीवन की पहली लग्ज़री, जो मेरे लोगों की ज़रूरत बन गयी थी। यह 55 सालों तक हज़ारों मील दौड़ी। जब वो बीमार पड़ी तो मैं अपने फार्महाउस ले गया। मैं उसे पहले की तरह देखना चाहता था, ख़ूबसूरत बेबी। एक बेहद भरोसेमंद शख़्स मुझसे सरप्राइज़ करने का वादा करके इसे पुणे ले गया। लेकिन महीनों बीत गये हैं, वो अभी भी कहीं पड़ी होगी... किसी गैरेज में। मुझे इसकी बहुत याद आती है।'' 

टॅग्स :धर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्कीIkkis BOX Office Collection Day 1: अगस्त्य की दमदार एंट्री और धर्मेंद्र का इमोशनल रोल, ‘इक्किस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?