लाइव न्यूज़ :

'अपने 2' में नजर आएंगे धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2020 12:20 IST

ब्लॉकबस्टर फिल्म "अपने" के बाद निर्देशक अनिल शर्मा और निर्माता दीपक मुकुट, एक बार फिर इस फिल्म के सीक्वल 'अपने-2' में देओल की तीन पीढ़ियों- धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल को साथ ला रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म को लेकर अभी से ही प्रत्याशा लगाई जा रही है और यह निश्चित रूप से अगले साल की दिवाली पर एक बड़ा दिवाली गिफ्ट होने वाली है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड. धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल अभिनीत "अपने 2" प्रेजेंट करता है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और दीपक मुकुट द्वारा निर्मित यह फिल्म 2021 दिवाली पर रिलीज़ होगी।

निर्देशक अनिल शर्मा और निर्माता दीपक मुकुट जल्द हील अपने फिल्म का दूसरा भाग लाने वाले हैं। यह गुरु नानक जयंती तब और स्पेशल हो गई, जब निर्माताओं और परिवार ने गुरु नानक जी के आशीर्वाद से इस फिल्म के नेक्स्ट सीक्वल की घोषणा करने का फैसला किया। शायद यह याद दिलाने की जरुरत नहीं है कि , किस तरह महान सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनके दो बेटों सनी देओल और बॉबी देओल की शानदार देओल तिकड़ी ने 'अपने' फिल्म में स्क्रीन पर जादू बिखेरा था 

अब, 14 साल बाद टीम एक बार फिर कहानी को दोहराने के लिए तैयार है। इस बार इन तीनों परफेक्ट एक्टर्स को सनी के बड़े बेटे करण देओल ज्वाइन करने वाले है, जो इस प्रोजेक्ट को और भी दिलचस्प बना देगा! अनिल शर्मा और दीपक मुकुट इस तिकड़ी को साथ लाने में कामयाब हुए हैं, वहीं अनिल शर्मा बॉलीवुड में एकमात्र निर्देशक होंगे जिन्होंने देओल की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है।

फिल्म का दूसरा भाग कई दिनों से प्रॉसेस में था, अब इस सीक्वल की पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। "अपने" ने अपनी रिलीज़ के दौरान एक्शन, इमोशंस और वैल्यूज के दिलचस्प मिश्रण से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई थी।पहली फिल्म के एसेंस और वैल्यूज को ध्यान में रखते हुए, "अपने 2" की स्टोरी लाइन भी काफी एक्शन, इमोशंस, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर है, जिसमें कुछ दिलचस्प नए किरदारों को भी जोड़ा गया है।

इस फिल्म के लिए निर्माताओं की शूटिंग अगले साल मार्च से पंजाब और यूरोप में शुरू होगी.  इस फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा को दिवाली 2021 में  ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार किया जा रहा है। महान अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर  किया, "फिल्म अपने मेरे जीवन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। हमारी पूरी टीम द्वारा किया गया संयुक्त प्रयास आप सभी ने बहुत अच्छी तरह से रिसीव किया। अब मैं बेहद ही खुश हूं क्योंकि मुझे अपने पूरे परिवार-मेरे बेटे सनी, बॉबी और मेरे पोते करण के साथ अपने 2 की शूटिंग करने को मिलेगी। यह एक बहुत ही खास फिल्म होगी और मैं शूटिंग के लिए उत्सुक हूं। "

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओलकरण देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम