लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर छाई ईशान और जाह्नवी की 'धड़क', ये रही पहले दिन की कमाई

By विवेक कुमार | Updated: July 21, 2018 12:05 IST

'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है।

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई: शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी की बेटी  जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं इस फिल्म में ईशान खट्टर भी लीड रोल में हैं। फैन्स के अलावा क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धड़क ने अपने पहले दिन 8. 71 करोड़ की कमाई की है। 

बता दें कि 'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी  सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फ़िलहाल मेकर्स को उम्मीद है कि धड़क वीकेंड पर और ज्यादा कमाई करेगी।

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो ये कहानी है उदयपुर के रहने वाले मधुकर बागला (ईशान खट्टर) की जो पार्थवी सिंह ( जाह्नवी कपूर) से बेइंतहा प्यार करता है। पार्थवी के पिता रतन सिंह एक ऊँची जाति के दबंग नेता हैं। जिनसे लोग खौफ खाते हैं।

वहीं मधुकर और पार्थवी एक साथ पढ़ते हैं।  दोनों की आंखें मिलती है और दोनों एकदूसरे को प्यार करने लगते हैं। लेकिन जब ये बात रतन सिंह को मालूम चलती है तो वह मधुकर को जान से मारने की कोशिश करवाता है। फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट, कहानी एक के बाद एक करके कई मोड़ लेती है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।    

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?