लाइव न्यूज़ :

Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद के वो 10 गानें, जिन्हें सुनकर जिंदगी से हो जाएगा प्यार

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 09:31 IST

धर्मदेव आनंद यानी देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। बीए की डिग्री लेने के बाद देव आनंद लाहौर से बंबई आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेव आनंद ने हिंदी सिनेमा को कुछ कल्ट फिल्में दी हैं।देव आनंद का नाम कई हसीनाओं से भी जुड़ा जिनमें गायिका सुरईया भी शामिल हैं।

1947 के बाद फिल्मी पर्दे पर तीन लोगों का राज चला, सिर पर लाल टोपी वाले राज कपूर, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और देव आनंद का। इंडस्ट्री के मोस्ट चार्मिंग एक्टर देव आनंद अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। ना जाने कितने ही लड़कियों के ड्रीम ब्यॉय देव साहब की फिल्में आज भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। देव आनंद पर फिल्माए कुछ गीत भी ऐसे हैं जिन्हें सुनकर जिंदगी और भी खूबसूरत लगने लगती है।

धर्मदेव आनंद यानी देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। बीए की डिग्री लेने के बाद देव आनंद लाहौर से बंबई आ गए थे। यहां उन्होंने 165 रुपए में अपनी पहली जॉब ज्वॉइन कर ली थी। मगर किस्मत का पासा कुछ यूं पलटा की देव साहब को अशोक कुमार ने उनकी पहली फिल्म हम एक हैं में काम दिया। बस ये फिल्मी सफर यहीं से शुरू हुआ। दूसरी फिल्म जिद्दी से देव आनंद ने लोगों का दिल जीत लिया।

देव आनंद के प्यार की शुरूआत हुई 1948 में आई फिल्म विद्या से। विद्या फिल्म में देव आनंद के ऑपोजिट थी सुरैया। जिन्हें देव आनंद काफी पसंद करने लगे थे। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और गायिका सुरैया भी उन्हें पसंद करने लगी थी। अपने ऑटोबायोग्राफी में देव आनंद ने बताया है कि ऐसा एक भी दिन नहीं है था जब देव साहब सुरैया से मिलते ना हो या दोनों की बात ना होती हो। 

सुनिए देव साहब के कुछ बेहतरीन नगमें

1. दिल का भंवर करे पुकार

नूतन और देव आनंद का गाना दिल्ली के कुतुब मीनार में शूट किया गया है। दिल के लिरिक्स के साथ इसकी धुन भी आपको झूमने पर मजबूर कर देगी।

2. अभी ना जाओ छोड़ कर

देव आनंद के इस गानों को आप ने भी कभी ना कभी अपने चाहने वालों के लिए जरूर गाया होगा। मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज आपका दिल जीत लेगी।

3. अच्छा जी मैं हारी चलो मान जाओ ना

साल 1958 में आई फिल्म काला पानी का ये गाना दो प्यार करने वालों के बीच रूठने और मनाने के हसीन पलों को पर्दे पर उकेरता है। इस गाने में देव आनंद के साथ मधुबाला की केमेस्ट्री बेहद खूबसूरत लगती हैं।

4. आंखों में क्या जी

आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज में फिल्म नौ दो ग्यारह का ये गाना लोगों के बीच खूब पसंद किया गया। इतनी सादगी से प्यार का इजहार लोगों का दिल भा गया।

5. तुझे जीवन की डोर से बांध लिया है

देव साहब वो सितारा हैं जिनका जादू ना सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में चला बल्कि रंगीन फिल्मों में भी उन्हीं का बोलबाला चला। 

6. दिल पुकारे

ज्वैल थीफ फिल्म में देव आनंद का डबल रोल था। देव साहब को लोग वैसे भी रोमांटिक हीरों के तौर पर पहचानते हैं। इस फिल्म में उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हो गए थे।

7. गाता रहे मेरा दिल

देव आनंद की फिल्म गाइड को हिंदी सिनेमा की कुछ कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। गाइड फिल्म के साथ इसके हर एक गाने ने लोगों का दिल चुरा लिया था। 

8. शोखियों में घोला जाए

प्रेम पुजारी फिल्म का  ये गाना सुनने में जितना बेहतरीन है फिल्म की पिक्चराइजिंग और देव आनंद के साथ वहीदा रहमान की जोड़ी ने इस गाने में कमाल मचा दिया है।

9. फूलों के रंग से

किशोर कुमार की आवाज में फिल्म प्रेम पुजारी का ही ये गाना आज भी प्यार करने वालों को गुदगुदा जाता है।

10. मैं जिंदगी का साथ निभाता

साल 1961 में आई फिल्म हम दोनों का ये गाना जिंदगी को समझने और उसे जीने के लिए आज भी जाना जाता है। गानों की लाइनों को ध्यान से सुनेंगे तो इस गाने से और प्यार भी कर बैठेंगे।

सिर्फ यही नहीं देव आनंद के कई ऐसे गानें हैं जिन्हें सुनना अपने आप में बेहतरीन अनुभव देता है। देव साहब फिल्मी दुनिया के वो सितारे हैं जिनकी चमक आज भी बरकरार है। हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म और बेहतरीन गाने देने वाले देव साहब ने 2011 में लंदन में आखिरी सांस ली और बॉलीवुड ने अपने सबसे चहेते एक्टर को खो दिया।

टॅग्स :देव आनंदबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?