लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा भी कर रही बच्चे की प्लानिंग, कहा-कहा-11 बच्चे चाहती हूँ, ताकि क्रिकेट टीम बना लूँ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2021 19:26 IST

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन शूट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ, शादी, करियर और बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की.

Open in App
ठळक मुद्देपीसी ने अपने 10 साल छोटे पति निक जोनास के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी.वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से संबंधित बातें भी खुलकर सबके सामने रखती हैं. प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ढेर सारे बच्चों की मां बनना चाहती हैं.

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कभी अपने दिल की बात करने से कतराती नहीं हैं.

अपने फिल्मी सफर के साथ-साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से संबंधित बातें भी खुलकर सबके सामने रखती हैं. हाल ही में पीसी ने अपने 10 साल छोटे पति निक जोनास के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी. अब उन्होंने अपने बच्चों को लेकर बात की है.

प्रियंका की शादी को दो साल से ज्यादा समय हो चुका है. अब तक उन्होंने बच्चे की प्लानिंग तो नहींं की है, लेकिन उनकी बातों से लग रहा है कि देसी गर्ल जल्द ही बेबी प्लान कर सकती हैं. प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ढेर सारे बच्चों की मां बनना चाहती हैं.

हालांकि यह बात कहते हुए वह जोर-जोर से हंसने लगीं. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इतने बच्चे चाहिए, जितने वह पैदा कर सकती हैं. उन्होंने मजाकिया मूड में कहा कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं. इसीलिए वह 11 बच्चे चाहती हैं. बात करें वर्कफ्रंट की, तो प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपनी फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है. उनके पास 'मैट्रिक्स 4' समेत कई प्रोजेक्ट्स हैं.

प्रियंका आगे कहती हैं कि मुझे बच्चे चाहिए, ढेर सारे बच्चे चाहिए. उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग लंदन में खत्म की है. इसके अलावा वह दूसरी फिल्म ‘मैट्रिक्स’ की भी शूटिंग खत्म कर चुकी हैं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसअमेरिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?