लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने वेबसीरीज 'हसमुख' की स्ट्रीमिंग पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार, जानते हैं क्या है पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 13:00 IST

हसमुख वेब सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अभिषेक भारद्वाज और हार्दिक वशिष्ठ नाम के वकील की ओर ये  नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि संबंधित कॉन्टेंट को हटाया जाए

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडियन वीर दास स्टारर वेब सीरीज हसमुख पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैवेब सीरीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग कर ये दलील दी गई थी कि इससे वकीलों की छवि खराब हुई है।

कॉमेडियन वीर दास स्टारर वेब सीरीज हसमुख पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए हैं। वेब सीरीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग कर ये दलील दी गई थी कि इससे वकीलों की छवि खराब हुई है। 

ऐसे में अब  दिल्ली हाई कोर्ट  ने नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'हसमुख' की स्ट्रीमिंग पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल इस वेब सीरीज पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि इस सीरीज में कानून के पेशे को गलत और अमानवीय तरीके से दिखाया जा रहा है। ऐसे में नोटिस में कहा गया है कि संबंधित कॉन्टेंट को हटाया जाए और बिना शर्त माफी मांगी जाए।

हसमुख वेब सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अभिषेक भारद्वाज और हार्दिक वशिष्ठ नाम के वकील की ओर ये  नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि संबंधित कॉन्टेंट को हटाया जाए और बिना किसी भी शर्त के माफी मांगी जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

हसमुख की कहानी

वेब सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से शुरू होती है। यहां हसमुख नाम का कॉमेडियन है, जिसकी ना तो घर में इज्ज़त है और ना ही स्टेज़ पर। इसके बाद एक दिन उत्तेजना में आकर वह अपने गुरु गुलाटी की हत्या कर देता है। फिर वह पहली बार स्टेज़ पर आता है और लोगों को हंसाना शुरू करता है। इस कड़ी में उसकी मुलाकात गुलाटी के मैनेजर जिम्मी द मेकर से होती है। 

वह उसके लिए शोज़ की व्यवस्था करता है। लेकिन हसमुख की एक समस्या है कि बिना हत्या किए वह कॉमेडी नहीं कर सकता है। इसका जुगाड़ जिम्मी करता है। एक दिन उसका वीडियो वायरल होता है और वह मुंबई के एक टीवी शो में पहुंच जाता है। वहां, उसके पीछे पुलिस पड़ जाती है। एक तरफ शो हैं, दूसरी तरफ हत्याएं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!