Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर पर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट- लिखा-दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया तुम से
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2020 04:13 PM2020-02-11T16:13:04+5:302020-02-11T16:13:04+5:30
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इन चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी यानि आज आ रहे हैं। इन चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो गई है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी दिग्गज नेताओं को प्रचार में उतारा था बीजेपी को इसका फायदा तो मिला लेकिन सत्ता हासिल नहीं हुई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इन चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं।
अब प्रकाश ने बीजेपी पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2020) रुझानों को लेकर ट्वीट किया है और लिखा है दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया तुम से।
Dilli Meri Jaan! Phir sey pyaar ho gaya tum sey!! ♥️♥️♥️♥️😊😊😊😊
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 11, 2020
स्वरा दिल्ली चुनाव में मुंबई से दिल्ली वोट डालने आईं थी। उनके इस ट्वीट पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
केजरीवाल ने लोगों को कहा शुक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा।