रणवीर सिंह की फिल्म का टीजर देख दीपिका ने किया खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार , फैन्स बोले 'वाह भाभी'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 5, 2019 10:17 AM2019-01-05T10:17:14+5:302019-01-05T10:17:14+5:30
सिंबा की सफलता के बाद अब रणवीर की अगली फिल्म 'गली बॉय' के जरिए पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। एक के बाद एक पोस्टर के बाद अब फिल्म का शानदार टीजर भी फैंस के सामने आ गया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। शादी के बाद रणवीर अपनी फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन में बिजी थे। अब दोनों अपने हनीमून पर निकल गए। ऐसे में आज (5 जनवरी) दीपिका का जन्मदिन भी दोनों साथ में मना रहे हैं।
सिंबा की सफलता के बाद अब रणवीर की अगली फिल्म 'गली बॉय' के जरिए पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। एक के बाद एक पोस्टर के बाद अब फिल्म का शानदार टीजर भी फैंस के सामने आ गया है। रणवीर ने खुद टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसपर कई स्टार्स और फैन्स ने कमेंट किया, लेकिन इन सबमें दीपिका का कमेंट बहुत स्पेशल था।
सबसे पहले तो दीपिका ने लिखा, 'रणवीर सिंह यू आर अनस्टॉपेबल'। जिस पर रणवीर ने लिखा, 'तुम मेरी सुपरपावर हो
फिर दीपिका ने लिखा, 'आई लव यू और मैं तुम पर बहुत गर्व करती हूं'। जिस पर रणवीर ने दिल के इमोजी के साथ लिखा 'बेबी'।
दीपिका के इस लव यू वाले कमेंट पर एक फैन ने तो लिखा, 'वाह भाभी'। तो वहीं कुछ फैन्स ने कहा, 'आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है'।
इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी. खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है।